रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नोएडा: यूपी के नोएडा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आपके होश उड़ जायेंगे। जीएसटी डिपार्टमेंट में डिप्टी कमिश्नर के पद पर अमन सिंगला की पत्नी ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। आनान-फानन में महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा गया। जहां उनकी इलाज को दौरान मौत हो गई।

हैरान कर देने वाला यह मामला नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर-99 की सुप्रीम कोर्ट सोसायटी की है। जहां कस्टम एंड नारकोटिक्स विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर की पत्नी ने हिना सिंगला जहर खाकर अपनी जान दे दी। इस दौरान महिला के परिजनों ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से अमन बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। जिससे उसने यह कदम उठा लिया।
आपको बता दें कि अमन सिंगला पंजाब के पटियाला के रहने वाले हैं। 6 महीने पहले अक्टूबर में संगरूर पंजाब में रहने वाली हिना से उसकी शादी हुई थी। हिना सीए कर चुकी थी और एलएलबी फाइनल ईयर में पढ़ाई कर रही थी, उसका वकील बनने का सपना था।
हिना के पिता ने कहा कि हमने अपनी बेटी की शादी धूमधाम से की थी। अपने दामाद को मुंहमांगा दहेज दिया था, शादी में किसी भी तरीके की कोई कमी नहीं छोड़ी थी, लेकिन फिर भी अमन सिंगला आर उसकी मां और पिता हिना को परेशान करते थे। इतना ही नहीं अमन उसके साथ मारपीट तक करता था। उन्होने आगे बताया कि कुछ दिन पहले ही हिना ने फोन करके सारी बात बताई थी कि वह शादी करके बहुत दुखी है।
घटना की सूचना मिलते ही नोएडा जोन के एडीसीपी रणविजय सिंह ने मौके पर पहुंचे और अमन सिंगला और उसके माता-पिता को हिरासत में लिया है। आरोपी परिवार के खिलाफ देहज प्रताड़ना एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि हिना ने बुधवार शाम में जहर खाया था, गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती काराया गया। लेकिन एक दिन बाद गुरूवार ने उसने दम तोड़ दिया।