मध्यप्रदेश नदियों का मायका, जल आत्मनिर्भरता से ही बनेगा समृद्ध प्रदेश। प्रदेश में 19 मार्च से शुरू होगा जल गंगा संवर्धन अभियान। 100 दिवसीय अभियान में जल संरक्षण के होंगे कार्य। नववर्ष प्रतिपदा पर शिप्रा तट उज्जैन में होगा राज्य स्तरीय अभियान का शुभारंभ। वृहद् अभियान के लिए सरकार कर रही व्यापक तैयारियां।
