भारतीय किसान संघ ने मध्य प्रदेश सरकार को दशहरे तक किसानों की समस्याएं दूर करने का अल्टीमेटम दिया है। प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह आंजना ने बिजली कटौती, खाद-बीज की कमी, समर्थन मूल्य और भावांतर योजना से जुड़े मुद्दे उठाते हुए मांगें पूरी नहीं होने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी।
