Encroachment Removal News in Hindi

देवास में अतिक्रमण हटाने गई वन टीम पर हमला, 7 वनकर्मी घायल

देवास में अतिक्रमण हटाने गई वन टीम पर हमला, 7 वनकर्मी घायल

देवास के कमलापुर थाना क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर 100 से अधिक लोगों ने हमला कर दिया। इस घटना में 7 वनकर्मी घायल हुए, जिनमें 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। हमले के दौरान वन विभाग के वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई और क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

भूमाफियाओं के खिलाफ प्रशासन का बड़ा एक्शन, 2 करोड़ की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त

भूमाफियाओं के खिलाफ प्रशासन का बड़ा एक्शन, 2 करोड़ की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त

दतिया में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कृषि उपज मंडी के पीछे स्थित करीब 2 करोड़ रुपये मूल्य की शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शासकीय भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और भूमाफियाओं को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

ओंकारेश्वर में सिंहस्थ-2028 और मास्टर प्लान को लेकर पारदर्शिता की मांग, क्षेत्रवासियों ने सौंपा ज्ञापन

ओंकारेश्वर में सिंहस्थ-2028 और मास्टर प्लान को लेकर पारदर्शिता की मांग, क्षेत्रवासियों ने सौंपा ज्ञापन

खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में सिंहस्थ-2028 और मास्टर प्लान-2031 के तहत प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर क्षेत्रवासियों ने पारदर्शिता की मांग की है। बड़ी संख्या में लोगों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और विकास योजनाओं, नक्शों तथा परियोजनाओं की जानकारी सार्वजनिक करने की अपील की। साथ ही अतिक्रमण हटाने के दौरान प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की भी मांग की गई।