मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज किसान न्याय यात्रा को हरी झंडी दिखाकर छिंदवाड़ा के दशहरा मैदान से रवाना किया। इस यात्रा में जिले के विभिन्न गांवों से किसान अपने-अपने ट्रैक्टर लेकर पहुंचे।
