ईद-उल-अज़हा

मंडला में ईद-उल-अजहा की नमाज, अमन-शांति और भाईचारे की दुआएं

मंडला में ईद-उल-अजहा की नमाज, अमन-शांति और भाईचारे की दुआएं

मंडला जिले में ईद-उल-अजहा का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। ईदगाहों में बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा कर देश में अमन-शांति और भाईचारे की दुआएं मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल रहा।

ईद-उल-अज़हा पर बुरहानपुर की ऐतिहासिक ईदगाह में उमड़ा जनसैलाब

ईद-उल-अज़हा पर बुरहानपुर की ऐतिहासिक ईदगाह में उमड़ा जनसैलाब

बुरहानपुर में ईद-उल-अज़हा के मौके पर शहर की ऐतिहासिक ईदगाह में हजारों मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक साथ नमाज़ अदा कर देश में अमन-चैन, सुख-शांति और तरक्की की दुआ मांगी। नमाज़ के बाद लोगों ने गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और भाईचारे का संदेश दिया। पूरे आयोजन के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। आशुतोष बागरी के निर्देशन में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए