रिपोर्ट- पल्लवी त्रिपाठी
उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश पुलिस की एसटीएफ टीम पीएफआई पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है। पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) पर देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने और देश का माहौल खराब करने का आरोप है । इसी कड़ी में एसटीएफ ने देश में बड़ी आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के आरोपित राशिद को बस्ती रेलवे स्टेशन से हिरासत में लिया है। बता दें कि यूपी एसटीएफ की टीम काफी दिनों से राशिद की तालाश कर रही थी।
एसपी बस्ती हेमराज मीणा ने राशिद अहमद की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया- रशीद की गिरफ्तारी एसटीएफ गोरखपुर यूनिट ने रविवार को बस्ती रेलवे स्टेशन के पास से की। एसटीएफ के हत्थे चढ़े यूवक की पहचान संदिग्ध पापुलर फ्रंट आफ इंडिया (PFI) के आतंकी राशीद के रुप में हुई है। आरोप है कि राशिद संदिग्ध आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा है।

एसपी बस्ती की मानें तो मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ की टीम ने बस्ती रेलवे स्टेशन के पास से दिन में 11 बजे के करीब राशिद को पकड़ा । एसपी के मुताबिक, प्रारंभिक पूछताछ में राशिद ने खुद को सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के अतरी का रहने वाला बताया है । राशिद के पास से आतंकी ट्रेनिंग की संदिग्ध सीडी और डॉक्यूमेंट भी मिले हैं। उन्होंने आगे बताया कि फिलहाल संदिग्ध कमांडर को कोतवाली में रखा गया है। एसटीएफ और पुलिस की टीम उससे पूछताछ कर रही है।
बताया जा रहा है कि आरोपी राशिद अहमद सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के अतरी का निवासी है । जानकारी के मुताबिक, राशिद मुंबई में पुट्टी लगाने का काम करता है । मुंबई जाने के लिए ही वह बस्ती से रेलवे स्टेशन पहुंचा था । जहां गश्त कर रही पुलिस ने आतंकी को दबोच लिया ।