1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP: कानपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत, राष्ट्रपति ने जताया शोक

UP: कानपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत, राष्ट्रपति ने जताया शोक

यूपी के कानपुर जिले में रविवार रात एक दर्दनाक हादसे हुआ जिसमें  में 6 लोगों की जान चली गई। शहर के बाबूपुरवा थाना क्षेत्र के टाटमिल चौराहे के पास एक तेज रफ्तार बस ने कई लोगों को कुचल दिया। घटना में 6 लोगों की मौत हुई। यह सड़क हादसा देखकर राहगीरों की रूह कांप गई। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर शोक प्रकट किया। सीएम ने कहा कि प्रशासन को घायलों का इलाज कराने का निर्देश दिया गया है।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

सीएम योगी ने कहा, “कानपुर में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु अत्यंत दुःखद है। परमपिता दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोक संतप्त परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति दें। घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने हेतु प्रशासन को निर्देश दे दिए गए हैं।”

तेज रफ्तार बेकाबू इलेक्ट्रिक बस ने सड़क से गुजर रहे कई राहगीरों को रौंद डाला। अंत मे बेकाबू हुई ई-बस ट्रैफिक बूथ तोड़ते हुए ट्रक से जा टकराई। हादसे में 6 लोगों की मौत होने और कई के घायल होने की खबर है। लगभग एक दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना घण्टाघर से टाटमील चौराहे के बीच की है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, “कानपुर में हुई बस दुर्घटना में कई लोगों के हताहत होने की खबर से अत्यंत दुःख हुआ है। इस घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहन शोक-संवेदनाएं। मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने घटना पर दु:ख व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट किया, “कानपुर से सड़क हादसे का बहुत ही दुखद समाचार प्राप्त हुआ। मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि घायलों को जल्द स्वास्थ्य लाभ मिले।”

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...