1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी विधानसभा चुनाव: नामांकन के लिए निकले अखिलेश यादव, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी होंगे दौरे पर

यूपी विधानसभा चुनाव: नामांकन के लिए निकले अखिलेश यादव, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी होंगे दौरे पर

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज मैनपुरी आएंगे और करहल विधानसभा सीट के लिए पार्टी प्रत्याशी के रूप में नामांकन करेंगे। उनके साथ पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव, प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव भी साथ होंगे। इसके अलावा प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी पूरे दिन मैनपुरी में भाजपा के चुनावी प्रचार का हिस्सा बनेंगे।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

उत्तर प्रदेश: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज मैनपुरी आएंगे और करहल विधानसभा सीट के लिए पार्टी प्रत्याशी के रूप में नामांकन करेंगे। उनके साथ पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव, प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव भी साथ होंगे। इसके अलावा प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी पूरे दिन मैनपुरी में भाजपा के चुनावी प्रचार का हिस्सा बनेंगे।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नामांकन की तैयारियां सैफई में रविवार को देर रात तक होती रहीं। अखिलेश के लिए चार नामांकन पत्र खरीदे गए हैं। लेकिन अखिलेश चार के स्थान पर तीन सेटों में नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं।

अखिलेश रविवार की शाम को ही सैफई पहुंच गए थे। वह सोमवार को सैफई से सुबह 10 बजे मैनपुरी के लिए रवाना होंगे। सैफई से वाया कार द्वारा अखिलेश करहल होते हुए मैनपुरी आएंगे। उनके साथ बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, मैनपुरी के पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव भी होंगे। अखिलेश पार्टी कार्यालय में भी जाएंगे।

भाजपा सरकार में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आज मैनपुरी आएंगे। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य 11:30 बजे मैनपुरी पहुंचेंगे। भोगांव मार्ग पर स्थित भाजपा कार्यालय पर पार्टी नेताओं से मुलाकात के बाद वे नगर के एक मैरिज होम में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद मैनपुरी और भोगांव विधानसभा क्षेत्र में डिप्टी सीएम मतदाताओं से डोर टू डोर जनसंपर्क करेंगे।

उत्तर प्रदेश में आखिरकार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। प्रदेश में इस बार विधानसभा चुनाव 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच सात चरणों में होंगे। वोटों की गिनती यानी उत्तर प्रदेश चुनाव का रिजल्ट 10 मार्च को की जाएगी। प्रयागराज जिले में 12 विधानसभाएं हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...