1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कुशीनगर के फाजिलनगर से स्वामी प्रसाद मौर्य को टिकट, पढ़ें पूरी खबर..

कुशीनगर के फाजिलनगर से स्वामी प्रसाद मौर्य को टिकट, पढ़ें पूरी खबर..

सपा ने यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए एक और लिस्टक जारी कर दी है। इसमें हाल में मंत्री पद और भाजपा से इस्ती फा देकर सपा ज्वाऔइन करने वाले स्वीमी प्रसाद मौर्या को फाजिलनगर से, पल्लइवी पटेल को कौशाम्बीव की सिराथू सीट और अभिषेक मिश्रा को लखनऊ की सरोजनी नगर सीट से टिकट दिया गया है। पल्लवी अपना दल (कमेरावादी) की अध्यक्ष कृष्णा पटेल की छोटी बेटी और केंद्र में मंत्री अनुप्रिया की छोटी बहन हैं।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

सपा ने यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए एक और लिस्टक जारी कर दी है। इसमें हाल में मंत्री पद और भाजपा से इस्ती फा देकर सपा ज्वाऔइन करने वाले स्वामी प्रसाद मौर्या को फाजिलनगर से, पल्लइवी पटेल को कौशाम्बीव की सिराथू सीट और अभिषेक मिश्रा को लखनऊ की सरोजनी नगर सीट से टिकट दिया गया है। पल्लवी अपना दल (कमेरावादी) की अध्यक्ष कृष्णा पटेल की छोटी बेटी और केंद्र में मंत्री अनुप्रिया की छोटी बहन हैं।

गौरतलब है कि पिछले दिनों पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह के काग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने के बाद से ही स्वाेमी प्रसाद मौर्या के सीट बदलकर फाजिलनगर से लड़ने की चर्चा जोर पकड़ रही थी। कहा जा रहा था कि आरपीएन सिंह के भाजपा में आने के बाद जमीनी स्तपर पर बदले समीकरणों को देखते हुए भाजपा छोड़कर सपा में गए स्वामी प्रसाद मौर्य फाजिलनगर विधानसभा सीट से ताल ठोंक सकते हैं।

यह सीट चनऊ और कुशवाहा बहुल बताई जाती है। कहा जाता है कि यह क्षेत्र जातिगत समीकरणों के लिहाज से स्वीमी प्रसाद मौर्या के काफी अनुकूल है। स्वीमी प्रसाद मौर्या ने पिछला चुनाव चुनाव पडरौना सदर सीट से लड़ा था।

स्वानमी प्रसाद मौर्या के फाजिलनगर से चुनाव लड़ने का ऐलान भले बुधवार को हुआ लेकिन उनके समर्थकों ने फाजिलनगर सीट पर तैयारी उसी दिन से शुरू कर दी थी जिस दिन आरपीएन सिंह ने कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा का दामन थामा था।

इसकी सबसे बड़ी वजह जातिगत समीकरण बताए जा रहे थे। मौर्या के फाजिलनगर से चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद अब बीजेपी उन्हेंज इस सीट पर घेरने की रणनीति बना रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...