1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 7 मार्च : कई अच्छी-बुरी घटनाओं के साथ इतिहास में दर्ज है ये तारीख,पढ़ें

7 मार्च : कई अच्छी-बुरी घटनाओं के साथ इतिहास में दर्ज है ये तारीख,पढ़ें

आज के इतिहास में हम आपको ले चलेंगे 7 मार्च के सफर पर 7 मार्च की तारीख देश दुनिया के इतिहास में काफी अहम रही है। 7 मार्च के दिन कई महान लोगों ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।वैसे ही कई महान शख्सियत ने जन्म लिया,

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

आज के इतिहास में हम आपको ले चलेंगे 7 मार्च के सफर पर 7 मार्च की तारीख देश दुनिया के इतिहास में काफी अहम रही है। 7 मार्च के दिन कई महान लोगों ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।वैसे ही कई महान शख्सियत ने जन्म लिया, चलिए 7 मार्च के सफर पर इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता, इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं, हर गुजरता दिन इतिहास में कुछ घटनाओं को जोड़कर जाता है, 7 मार्च का दिन अंतरिक्ष के इतिहास में बेहद अहम है। दरअसल इसी दिन दुनिया के सबसे ताकतवर दूरबीन केप्लर को अंतरिक्ष में लॉन्च किया गया था। केप्लर दूरबीन सूरज की परिक्रमा करता था और हमारे सौरमंडल के अलावा तारों की टोह लेता था।

केप्लर दूरबीन की मदद से हजारों नए एक्सोप्लैनेट की खोज की गई। भारत में 7 मार्च 1835 में यूरोपीय साहित्य और विज्ञान के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने का प्रस्ताव लाया गया था। शेख़ मुजिब-उर-रहमान ने 7 मार्च 1971 में बांग्लादेश की स्वतंत्रता का आह्वान किया था। एलेक्ज़ेंडर ग्राहम बेल को 7 मार्च 1876 में अपने टेलीफोन आविष्कार का पेटेंट मिला था।

टेलीफोन की खोज करने के बाद बेल ने अपने जीवन में और बहुत से अविष्कार भी किये है जिनमे मुख्य रूप से टेलीकम्यूनिकेशन, हीड्रोफ़ोइल और एरोनॉटिक्स शामिल है। नेशनल जियोग्राफिक सोसाइटी में 1898 से 1903 तक उन्होंने वहा रहते हुए सेवा की थी और सोसाइटी के दुसरे प्रेसिडेंट के पद पर कार्यरत रहे।

पाकिस्तान और भारत आतंकवाद पर जांच में मदद के लिए 7 मार्च 2007 में तैयार हुआ था। नासा ने ब्रम्हांड में पृथ्वी जैसे ग्रह और उनपर जीवन को तलाशने के लिए केप कनावेरल से केप्लर नाम की एक दूरबीन को 7 मार्च 2009 में अंतरिक्ष में छोड़ा था।
7 मार्च को जन्मे व्यक्ति, प्रसिद्ध हिन्दी लेखक सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन ‘अज्ञेय’ का 7 मार्च 1911 में जन्म हुआ था। वह हिंदी भाषा के क्रांतिकारी लेखक, कवि, उपन्यासकार, साहित्यिक आलोचक, पत्रकार और अनुवादक थे। अज्ञेय अपने दौर के दूसरे हिंदी लेखकों की तरह दीनहीन, दुखी, मंगता, उदास, बेजार, चारण या झंडाबरदार से नहीं थे।

अज्ञेय मासूम, बौद्धिक, संत, कुलीन और भोलेपन के बावजूद एक आजाद ख्याल व्यक्ति थे। क़रीब पांच दशक तक फैले अपने रचना संसार में अज्ञेय ने तीन उपन्यास लिखे – शेखर : एक जीवनी ; नदी के द्वीप और अपने-अपने अजनबी भारतीय राजनीतिज्ञ ग़ुलाम नबी आज़ाद का जन्म 7 मार्च 1949 में हुआ था।

भारतीय अभिनेता अनुपम खेर का जन्म 7 मार्च 1955 में हुआ था। वेस्टइंडीज के ऑलराइंडर सर विवियन रिचडर्स का 7 मार्च 1952 में जन्म हुआ था। 7 मार्च को हुए निधन 7 मार्च को कई दिग्गजों ने इस दुनिया को अलविदा भी कहा था। प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और वरिष्ठ नेता गोविंद बल्लभ पंत का 7 मार्च 1961 में निधन हुआ था। भारतीय गुरु परमहंस योगानन्द जी का 7 मार्च 1952 में निधन हुआ था।

1911 : हिंदी के उल्लेखनीय लेखक और साहित्यकार हीरानंद सच्चिदानंद वात्स्यायन का जन्म।
1952 : वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज विवियन रिचर्डस का एंटीगुआ में जन्म।
1961 : गोविंद वल्लभ पंत का निधन।
1969 : इज़राइल में गोल्डा मीर देश की पहली महिला प्रधानमंत्री चुनी गईं। लेवी एशकोल के निधन के बाद उन्हें प्रधानमंत्री बनाया गया।
1977 : पाकिस्तान में 1970 के बाद पहले आम चुनाव और 1947 में पाकिस्तान के अस्तित्व में आने के बाद पहली बार असैन्य शासन के तहत चुनाव कराए गए।
1987 : टीम इंडिया के प्रतिष्ठित पूर्व सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रन पूरे किए और यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह पहले बल्लेबाज बने।
1987 : अमेरिका के माइक टायसन ने 20 साल की उम्र में विश्व बॉक्सिंग संघ चैंपियनशिप बेल्ट हासिल की। उन्होंने जेम्स स्मिथ को 12 राउंड में हराकर सबसे कम उम्र में यह उपलब्धि हासिल की।
2009 : नासा ने केप्लर दूरबीन लॉंच की, जो सूरज की परिक्रमा करता है और पृथ्वी जैसे करीब एक लाख सितारों की टोह लेता रहता है। केप्लर दूरबीन उस समय मानव जाति के इतिहास की सबसे ताकतवर दूरबीन मानी गई।
2010 : अमेरिका की फिल्म निर्देशक कैथरीन बिगलॉ सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का एकेडमी पुरस्कार जीतने वाली पहली महिला बनीं। उन्हें यह पुरस्कार 2008 में आई उनकी फिल्म ‘द हर्ट लॉकर’ के लिए दिया गया।
2020 : देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले बढ़कर 34 हुए।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...