1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. शिक्षक भर्ती घोटाला : कांग्रेस आपकी लड़ाई लड़ेगी, आपकी लड़ाई हमारी लड़ाई है -प्रियंका गांधी

शिक्षक भर्ती घोटाला : कांग्रेस आपकी लड़ाई लड़ेगी, आपकी लड़ाई हमारी लड़ाई है -प्रियंका गांधी

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

{ सतीश की रिपोर्ट }

अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश श्रीमती प्रियंका गांधी ने 69 हज़ार भर्ती घोटाले के मामले में फेसबुक लाइव के माध्यम से अपनी बातों को रखीं।

इसके पहले उन्होंने आज सुबह 11:30 बजे इस भर्ती से जुड़े प्रतियोगी छात्र छात्राओं से वीडियो कांफ्रेंसिंग से बातचीत कीं थीं।

उन्होंने फेसबुक लाइव में कहा कि मैं उत्तर प्रदेश के युवाओं, खास करके उन प्रतियोगी छात्र-छात्राओं से बात करना चाह रही हूं, जिन्होंने सुपरटेट 69 हज़ार की परीक्षा दिए थें।

उन्होंने कहा कि आप सब जानते हैं कि हाल में परीक्षा के रिजल्ट्स आएं। उस रिजल्ट्स से बहुत आक्रोश और नाराजगी हुई है। मीडिया की रिपोर्ट्स से, छात्र-छात्राओं की बातों से पता चल रहा है कि इस परीक्षा में घोटाला हुआ, बहुत बड़ा भ्रष्टाचार हुआ है।

उन्होंने कहा कि जब से मैंने यूपी में काम करना शुरू किया, तब से मैं देख रहीं हूँ कि ऐसी तमाम परीक्षा जो यूपी में हुई हैं, उनमें चीटिंग निकलती है। घोटाले होते हैं। भ्रष्टाचार की बात उठती है। इससे बहुत दुख होता है।

महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी ने कहा कि आज जिन छात्राओं से मैं बात कर रही थी, वे मुझे बता रहीं थीं कि एग्जाम देने के लिए दो सौ किलोमीटर दूर गईं।

लेकिन बार बार परीक्षा में हेर फेर हो रहा है। नकल के मामले उठते हैं। कभी परीक्षा रद्द होती है। जो अंक आते हैं उन पर नया नियम आ जाता है। पहले कटऑफ कुछ होता है। परीक्षा के बाद कुछ हो जाता है।

महासचिव ने कहा कि मैं दिल्ली में रहती हूँ, यह सोच भी नहीं सकती कि एक परीक्षा का रिजल्ट डेढ़ साल बाद आता है। उसके रिजल्ट्स आने में इतना समय क्यों लग रहा है।

अगर कोई घोटाला नहीं है। कोई गड़बड़ी नहीं है तो परिणाम पहले आने चाहिए। इस तरह के तमाम सवाल है जो इस परीक्षा के इर्दगिर्द उठने लगे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...