1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. शिक्षक भर्ती गड़बड़ी : प्रियंका ने बताया व्यापम, आंदोलन की चेतावनी

शिक्षक भर्ती गड़बड़ी : प्रियंका ने बताया व्यापम, आंदोलन की चेतावनी

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग में 69 हज़ार सहायक शिक्षक भर्ती पर जबसे कोर्ट ने स्टे लगाया है तबसे विपक्ष योगी सरकार पर हमलावर हो गया है।

इसके अलावा जांच पड़ताल में यह भी सामने आया है कि बड़े पैमाने पर विभाग से गलती हुई है। इसको लेकर अब कांग्रेस की यूपी महासचिव योगी सरकार पर हमलावर हो गयी है।

UP CM Yogi Adityanath's father passes away in Delhi at the age of 89

उन्होंने आज शिक्षक भर्ती की तुलना मध्यप्रदेश में हुए व्यापम घोटाले से कर दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, शिक्षक भर्ती घोटाला उप्र का व्यापम घोटाला है।

इस मामले में गड़बड़ी के तथ्य सामान्य नहीं हैं. डायरियों में स्टूडेंट्स के नाम, पैसे का लेनदेन, परीक्षा केंद्रों में बड़ी हेरफेर, इन गड़बड़ियों में रैकेट का शामिल होना , ये सब दर्शाता है कि इसके तार काफी जगहों पर जुड़े हैं।

आगे एक और ट्वीट में वो लिखती है, मेहनत करने वाले युवाओं के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए और सरकार अगर न्याय नहीं दे सकी तो इसका जवाब आंदोलन से दिया जाएगा।

ज्ञात हो, हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने भर्ती पर रोक लगा दी है और इसकी अगली सुनवाई 12 जुलाई को होने वाली है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...