1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा: बाबाजी की सरकार जाने वाली है

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा: बाबाजी की सरकार जाने वाली है

आज बहराइच में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जनसभा की। इस दौरान अखिलेश ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, उद्योगपतियों के साथ मिलकर भाजपा ने साजिश की आपकी जमीन उद्योगपतियों को देने के लिए शवों के अंतिम संस्कार के लिए भाजपा सरकार लकड़ी भी नहीं दे पाई। सरकार ने कोई मदद नहीं की। अनाथ छोड़ दिया था।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

आज बहराइच में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जनसभा की। इस दौरान अखिलेश ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, उद्योगपतियों के साथ मिलकर भाजपा ने साजिश की आपकी जमीन उद्योगपतियों को देने के लिए शवों के अंतिम संस्कार के लिए भाजपा सरकार लकड़ी भी नहीं दे पाई। सरकार ने कोई मदद नहीं की। अनाथ छोड़ दिया था।

आपके पड़ोसी जिले में एक मंत्री पुत्र किसानों पर गाड़ी चढ़ाकर कुचल दिया। विधायक पुत्र गोली चला रहा है। बीजेपी वाले लोग कैसे हो गए। अखिलेश ने कहा, मैं पहले भी बहराइच आया था। मैंने ऐसा ऐतिहासिक जनसमर्थन पहले कभी नहीं देखा। पांचवे चरण में भाजपा का सफाया होने जा रहा है। सपा गठबंधन ने चौथे चरण में ही दोहरा शतक लगा दिया है।

बहराइच में अखिलेश ने कहा, हमें सभी चरण में जनता का समर्थन मिल रहा है। यहां सपा के अलावा कोई जीत नहीं रहा। बाबाजी की सरकार जाने वाली है। काका का मतलब काले कानून है। काका गए हैं तो बाबा भी जाएंगे। भाजपा का हर वादा झूठा निकला।

वही, उत्तर प्रदेश में चार चरण का चुनाव खत्म हो चुका है। बचे हुए तीन चरणों के चुनाव को लेकर नेता लगातार जनता के बीच नज़र आ रहें हैं। इसी कड़ी में आज सपा की स्टार प्रचारक डिम्पल यादव ने सिराथू में जनसभा की। इस दौरान उनके साथ जया बच्चन भी मौजूद थी। बता दें सिराथू से पल्लवी पटेल सपा प्रत्याशी है।

कौशांबी में पांचवें चरण के चुनाव प्रचार के दौरान डिम्पल यादव ने कहा, जंग लगे इंजन को हटाने का समय आ गया। प्रदेश को फिर से पटरी पर लाने का समय है। किसानों का मुद्दा उठाते हुए डिम्पल बोली, किसान की आमदनी नहीं बढ़ी,महंगाई बढ़ गई। सपा सरकार में महिलाओं का सम्मान,आरक्षण मिला।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...