1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आज से घर-घर जाएंगे शाह-नड्डा, सीएम योगी अलीगढ़ और बुलंदशहर में वोट की करेगें गुजारिश..

आज से घर-घर जाएंगे शाह-नड्डा, सीएम योगी अलीगढ़ और बुलंदशहर में वोट की करेगें गुजारिश..

शनिवार को गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड़्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ ही अन्य प्रचारक बैठकें, संवाद व संपर्क कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने के साथ ही संगठन से जुड़े नेताओं को आगे की रणनीति से अवगत कराएंगे

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

उत्तर प्रदेश:  शनिवार को गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड़्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ ही अन्य प्रचारक बैठकें, संवाद व संपर्क कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने के साथ ही संगठन से जुड़े नेताओं को आगे की रणनीति से अवगत कराएंगे।

अमित शाह शामली और मेरठ में सार्वजानिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। कैराना में दोपहर 2.30 बजे घर-घर संपर्क करेंगे। इसके बाद 3.15 बजे शामली और बागपत जिले के कार्यकर्ताओं के साथ शामली में होटल ओरचिड में बैठक करेंगे।

जगत प्रकाश नड्डा शनिवार दोपहर 1.30 बजे जेबीएस रिसार्ट बाईपास रोड बिजनौर में बिजनौर, नगीना, मुजफ्फरनगर के विधानसभा पदाधिकारियों के साथ बैठक करेगें। इसके बाद 3.00 बजे गजरौला पहुंचेंगे और सांसद कंवर सिंह तंवर के गजरौला निवास पर अमरोहा, मुरादाबाद व मेरठ विधानसभा के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेगें।

स्वतंत्र देव सिंह सहारनपुर में रहेगें। दोपहर 12.00 बजे देवबंद में घर-घर संपर्क तथा प्रमुख सामाजिक व्यक्तियों के साथ बैठक करेगें। दोपहर 2.00 बजे रामपुर मनिहारन, सहारनपुर में घर-घर सम्पर्क तथा प्रमुख सामाजिक व्यक्तियों के साथ बैठक करेगें। शाम 4.00 बजे सहारनपुर महानगर में घर-घर संपर्क तथा प्रमुख सामाजिक व्यक्तियों के साथ बैठक करेगें।

शनिवार को गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड़्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ ही अन्य प्रचारक बैठकें, संवाद व संपर्क कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने के साथ ही संगठन से जुड़े नेताओं को आगे की रणनीति से अवगत कराएंगे।

अमित शाह शामली और मेरठ में सार्वजानिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। कैराना में दोपहर 2.30 बजे घर-घर संपर्क करेंगे। इसके बाद 3.15 बजे शामली और बागपत जिले के कार्यकर्ताओं के साथ शामली में होटल ओरचिड में बैठक करेंगे।

जगत प्रकाश नड्डा शनिवार दोपहर 1.30 बजे जेबीएस रिसार्ट बाईपास रोड बिजनौर में बिजनौर, नगीना, मुजफ्फरनगर के विधानसभा पदाधिकारियों के साथ बैठक करेगें। इसके बाद 3.00 बजे गजरौला पहुंचेंगे और सांसद कंवर सिंह तंवर के गजरौला निवास पर अमरोहा, मुरादाबाद व मेरठ विधानसभा के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेगें।

स्वतंत्र देव सिंह सहारनपुर में रहेगें। दोपहर 12.00 बजे देवबंद में घर-घर संपर्क तथा प्रमुख सामाजिक व्यक्तियों के साथ बैठक करेगें। दोपहर 2.00 बजे रामपुर मनिहारन, सहारनपुर में घर-घर सम्पर्क तथा प्रमुख सामाजिक व्यक्तियों के साथ बैठक करेगें। शाम 4.00 बजे सहारनपुर महानगर में घर-घर संपर्क तथा प्रमुख सामाजिक व्यक्तियों के साथ बैठक करेगें।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...