1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रियंका वाड्रा पहुंची हस्तिनापुर, अभिनेत्री अर्चना गौतम के लिए डोर टू डोर करेंगी जनसंपर्क, पढ़ें

प्रियंका वाड्रा पहुंची हस्तिनापुर, अभिनेत्री अर्चना गौतम के लिए डोर टू डोर करेंगी जनसंपर्क, पढ़ें

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा मंगलवार को मेरठ के हस्तिनापुर पहुंचीं। प्रियंका यहां मवाना में रोड शो करेंगी।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा मंगलवार को मेरठ के हस्तिनापुर पहुंचीं। प्रियंका यहां मवाना में रोड शो करेंगी। यहां कांग्रेस प्रत्याशी माडल और अभिनेत्री अर्चना गौतम के लिए डोर टू डोर जनसंपर्क करेंगीं। इससे मेरठ जनपद की सभी विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशियों का उत्साह बढ़ गया है। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट भी उनके साथ हैं।

प्रियंका वाड्रा का इस चुनाव में मेरठ जनपद का यह पहला कार्यक्रम है। वह हस्तिनापुर-मवाना में डोर टू डोर जनसंपर्क कर मेरठ की सभी सीटों की राजनीति को साधेंगी। सोमवार को कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना गौतम ने इंटरनेट मीडिया पर वीडियो जारी किया। इसमें प्रियंका वाड्रा के साथ राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के आने की भी जानकारी दी है।

बताया कि प्रियंका वाड्रा का हेलीकाप्टर सुबह 10.30 बजे हस्तिनापुर के जम्बूद्वीप में उतरेगा। वह हस्तिनापुर से डोर टू डोर जनसंपर्क करते हुए गणेशपुर होते हुए मवाना पहुंचेंगीं। मवाना में डोर टू डोर जनसंपर्क करेंगी। सुभाष चौक पर डोर टू डोर जनसंपर्क समाप्त होगा। पश्चिम उप्र में अन्य दलों के स्टार प्रचारकों के पहुंचने का सिलसिला काफी दिनों से जारी है।

वही मतदान की अधिसूचना 10 फरवरी को जारी की जाएगी। मतगणना 12 मार्च को होगी। स्थानीय निकाय एमएलसी चुनाव में जनता सीधे वोट नहीं देती है। जनता के बजाए ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य, जिला पंचायत सदस्य और नगर निकायों के पार्षद मतदान करते हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...