1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रियंका गांधी ने महिलाओं से किए वादे, प्रतिज्ञा पत्र किया जारी, पढ़िए और जानिए…

प्रियंका गांधी ने महिलाओं से किए वादे, प्रतिज्ञा पत्र किया जारी, पढ़िए और जानिए…

Priyanka Gandhi issued a pledge letter for women, read and know ...Uttarakhand में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियंका गांधी(Priyanka Gandhi) ने महिलाओं के लिए घोषणा पत्र जारी किया। जानिए क्या क्या वादे किए।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

रिपोर्ट: खुशी पाल

कांग्रेस(Congress) की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियंका गांधी(Priyanka Gandhi) पूरी कोशिश कर रही है कि वह उत्तराखंड(Uttarakhand) में चुनाव जीत सके। इसके लिए वह कई प्रयास कर रही है कि किसी-न-किसी तरीके से उत्तराखंड की महिलाओं को अपनी ओर कर सके।

यह भी पढ़ें: मुस्लिम यूनिवर्सिटी के मुद्दे पर गरमाई सियासत, निशाने पर है रावत….

प्रतिज्ञा पत्र जारी किया

इसके लिए प्रियंका गांधी ने हाल ही में महिलाओं को के विकास और भले के लिए 51 घोषणाओं का ऐलान किया है। घोषणा में महिलाओं को नौकरियों में 40 प्रतिशत आरक्षण जैसे वादों के साथ महिलाओं को  आत्मनिर्भर बनाने के वादे किए है।

महिलाओं के लिए घोषणा पत्र

जानकारी के मुताबिक हाल ही में कांग्रेस ने महिलाओं के लिए प्रतिज्ञा पत्र जारी किया है जिसमें महिलाओं के लिए अलग से आठ पृष्ठों का विजन डॉक्यूमेंट भी शामिल है। प्रतिज्ञा पत्र में महिलाओं से कई वादे किए गए है। महिलाओं की उद्यमिता, रोजगार, स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए वादे किए गए हैं। उन्हें नौकरियों में 40 प्रतिशत आरक्षण देने की बात कही है साथ ही महिलाओं को 50 प्रतिशत भागीदारी देने वाले उद्योगों, व्यवसायों और संस्थानों को टैक्स व बिजली दरों में छूट की बात भी कही है।

इसके अलावा और भी बाते शामिल की गई है….

  • शहरों और राजमार्गों में महिला क्राफ्ट व फूड कोर्ट स्थापित करना।
  • महिला उद्यमियों के प्रोत्साहन के लिए छोटे व लघु उद्योगों के तहत अलग से नीति निर्धारित करना।
  • गढ़वाल व कुमाऊं मंडल में एक-एक महिला उद्यमिता पार्क की स्थापना करना।
  • नंदा देवी महिला हस्तशिल्प क्राफ्ट प्रशिक्षण केंद्रों का विस्तार करने का भी वादा किया गया है।
  • कामकाजी महिलाओं को शिशु गृह सेवाएं देने के लिए निजी महिला संस्थानों को प्रोत्साहित करने की बात भी कही।
  • सभी जिला मुख्यालय, राज्य मुख्यालय, प्रमुुख व्यावसायिक केंद्रों पर महिला छात्रावास की स्थापना की जाएगी।
  • महिलाओं के लिए रात्रिविश्राम की भी विशेष व्यवस्था की जाएगी।
  • मनरेगा में महिलाओं को प्राथमिकता मिलेगी। जो महिलाएं अपने खेतों में काम करती हैं, उन्हें भी मनरेगा श्रमिक मानते हुए मजदूरी देगी।
  • महिलाओं के लिए विशेष विभाग की स्थापना की जाएगी। जो एकल महिलाओं, दिव्यांग महिलाओं के प्रशिक्षण और रोजगार के साधन मुहैया कराएगा।
  • प्राथमिक स्तर से लकर ग्रेजुएशन, पीएचडी तक पढ़ाई पर सरकार आर्थिक सहयोग देगी।
  • कामकाजी महिलाओं की उच्च शिक्षा और कौशल वृद्धि के लिए महिलाओं की ओर से संचालित ईवनिंग कॉलेज खोले जाएंगे।
  • सभी अस्पतालों, शिक्षण संस्थानों में सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीनें लगाई जाएंगी।
  • परिवार में जन्म लेने वाली हर लउ़की के लिए एक एफडी खोली जाएगी। दो बालिकाओं के जन्म पर विशेष अधिकार दिया जाएगा।
  • बेटियों के विवाह में कांग्रेस सहायता करेगी। कांग्रेस ने घोषणा की है कि सत्ता में आने पर अनाथ बच्चियों को विवाह पर तीन लाख रुपये, पितृहीन कन्या को दो लाख रुपये, मातृहीन कन्या को एक लाख और अन्य निर्धन कन्याओं को 51 हजार रुपये की सहायता राशी दी जाएगी।
  • सात विभागों में सभी अधिकारी व कर्मचारी महिलाएं ही तैनात करेंगे। पराग फार्म की 200 एकड़ भूमि पर विकसित होने वाले सिडकुल क्षेत्र को महिला उद्यमियों के लिए आरक्षित किया जाएगा।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...