1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अजय कुमार लल्लू के मामले पर प्रियंका ने यूपी सरकार को दमनकारी सरकार कहा

अजय कुमार लल्लू के मामले पर प्रियंका ने यूपी सरकार को दमनकारी सरकार कहा

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई नहीं होने से यूपी की सियासत गरमा गयी है।

आज खुद कांग्रेस की महासचिव प्रियंका ने उनकी रिहाई की मांग करते हुए गांधी के सिद्धांत की बात की।

उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर योगी सरकार को दमनकारी सरकार कहा और आरोप लगाया की जन सेवा का परिणाम यूपी में जेल होता है।

उन्होंने ट्वीट किया, गांधीजी ने हमें सिखाया कि दमन करने वाले आपको अच्छे काम करने से रोकेंगे, आप सत्य के आग्रह के साथ अपने कर्म पर डटे रहिए।

आगे उन्होंने लिखा, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय लल्लू जी को सेवा करने के लिए जेल में डाला गया है और सेवा त्याग्रह के जरिए हम इस दमन का विरोध कर रहे है।

ज्ञात हो, बस प्रकरण के मामले में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लल्लू को गिरफ्तार किया गया है और फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में हैं। कांग्रेस उनकी ज़मानत के लिए भरपूर ज़ोर लगा रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...