1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश की ‘साइकिल’ पर सवार मौर्य, 6 विधायकों ने थमा सपा दामन

अखिलेश की ‘साइकिल’ पर सवार मौर्य, 6 विधायकों ने थमा सपा दामन

बीजेपी छोड़ने वाले मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और धर्म सिंह सैनी ने आज समर्थकों के साथ सपा दामन थाम लिया।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

बीजेपी छोड़ने वाले मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और धर्म सिंह सैनी ने आज समर्थकों के साथ सपा दामन थाम लिया। इसका औपचारिक ऐलान से अखिलेश यादव ने मंच से किया। स्वामी प्रसाद मौर्य  और धर्म सिंह को अखिलेश यादव ने पगड़ी पहना कर स्वागत किया।

मंच पर विधायक भगवती सागर, विनय शाक्य, विधायक बृजेश प्रजापति, आरके वर्मा, विधायक मुकेश वर्मा, रौशन लाल वर्मा भी मौजूद हैं।  वहीं मंत्री दारा सिंह 16 जनवरी को सपा में शामिल होंगे। इससे पहले भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद आज सपा दफ्तर पहुंचे।

वहां उन्होंने अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस दौरान चंद्र शेखर आजाद ने कहा कि सपा से गठबंधन कर भाजपा को हराएंगे। गठबंधन की सीटें कितनी होंगी या मिल बैठकर तय की जाएंगी।

स्वामी प्रसाद मौर्य आज समाजवादी पार्टी का दामन थामने से पहले बीजेपी पर जमकर हमला किया। स्वामी प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार सुबह ट्वीट कर लिखा कि 14 जनवरी, मकर संक्रांति, स्वामी का बिगुल क्रांति बजा चुका है। बीजेपी का भ्रांति टूटा है भाजपा अंत का शंखनादि है। इससे पहले उन्होंने एक और ट्वीट में भाजपा पर हमला करते हुआ कहा कि खुद को नेवला बताते हुए उन्‍होंने आरएसएस को नाग और बीजेपी को सांप कहा। उन्‍होंने कहा कि लखनऊ से जो सुनामी चलेगी उसमें बीजेपी के परखच्‍चे उड़ जाएंगे।

उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर सात चरणों में मतदान 10 फरवरी से शुरू होगा। उत्तर प्रदेश में अन्य चरणों में 14, 20, 23, 27 फरवरी, 3 और 7 मार्च को मतदान होगा। उत्तर प्रदेश में चुनाव परिणाम 10 मार्च को आएंगे। 2017 के चुनाव में भाजपा ने 403 सीटों में से 312 सीटों पर जीत हासिल की थी। सपा और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ा इसके बावजूद समाजवादी पार्टी को 47 और कांग्रेस ने सिर्फ 7 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं मायावती की बहुजन समाज पार्टी को सिर्फ 19 सीटें मिली थी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...