1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ममता बनर्जी कल आएंगी लखनऊ, 8 फरवरी को अखिलेश के साथ करेंगी वर्चुअल रैली

ममता बनर्जी कल आएंगी लखनऊ, 8 फरवरी को अखिलेश के साथ करेंगी वर्चुअल रैली

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज लखनऊ पहुंचने वाली हैं। वह समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव के साथ भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ वर्चुअल रैली करेंगी।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

उत्तर प्रदेश:  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज लखनऊ पहुंचने वाली हैं। वह समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव के साथ भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ वर्चुअल रैली करेंगी। बता दें कि उत्तर प्रदेश में सात चरणों में चुनाव कराए जाएंगे।अब तक के ओपिनियन पोल के मुताबिक यूपी में मुख्य रूप से सपा और भाजपा आमने सामने हैं।

बता दें कि पिछले साल जब पश्चिम बंगाल में चुनाव था तो अखिलेश यादव ने भी सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा और सपा राज्य सभा सदस्य जया बच्चन को ममता बनर्जी के लिए प्रचार करने के लिए भेजा था। जनवरी में उन्होंने ममता बनर्जी को उत्तर प्रदेश आने का न्योता दिया था।

टीएमसी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि 8 फऱवरी को ममता बनर्जी लखनऊ में रह सकती हैं औऱ वह अखिलेश यादव के लिए वर्चुअल रैली भी कर सकती हैं। वह वाराणसी भी जा सकती हैं। अखिलेश य़ादव से उनक मुलाकात होगी उसके बाद रैली का समय पता चल पाएगा। इसके बाद मंगलवार को वे दोनों संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। बनर्जी इस चुनाव में सपा का सहयोग करना चाहती हैं।

ममता बनर्जी पहली बार सपा का प्रचार करने नहीं जा रही हैं बल्कि साल 2017 में भी वह लखनऊ में प्रचार करने पहुंची थीं। समजावादी पार्टी भी कई साल से टीएमसी के लिए प्रचार करती रही है।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...