1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उप्र की जनता को हमारी सीटें ढाई गुनी व मत प्रतिशत डेढ़ गुना बढ़ाने के लिए हार्दिक धन्यवाद: अखिलेश यादव

उप्र की जनता को हमारी सीटें ढाई गुनी व मत प्रतिशत डेढ़ गुना बढ़ाने के लिए हार्दिक धन्यवाद: अखिलेश यादव

ट्वीट करते हुए लिखा कि “उप्र की जनता को हमारी सीटें ढाई गुनी व मत प्रतिशत डेढ़ गुना बढ़ाने के लिए हार्दिक धन्यवाद! हमने दिखा दिया है कि भाजपा की सीटों को घटाया जा सकता है। भाजपा का ये घटाव निरंतर जारी रहेगा। आधे से ज़्यादा भ्रम और छलावा दूर हो गया है बाकी कुछ दिनों में हो जाएगा जनहित का संघर्ष जीतेगा!” कल आये चुनाव नतीजों में समाजवादी पार्टी और गठबंधन ने मिलकर कुल 125 सीटों पर जीत हासिल की है।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

चुनाव नतीजे आने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आज ट्वीट कर जनता का आभार जताया। ट्वीट करते हुए लिखा कि “उप्र की जनता को हमारी सीटें ढाई गुनी व मत प्रतिशत डेढ़ गुना बढ़ाने के लिए हार्दिक धन्यवाद! हमने दिखा दिया है कि भाजपा की सीटों को घटाया जा सकता है। भाजपा का ये घटाव निरंतर जारी रहेगा। आधे से ज़्यादा भ्रम और छलावा दूर हो गया है बाकी कुछ दिनों में हो जाएगा जनहित का संघर्ष जीतेगा!” कल आये चुनाव नतीजों में समाजवादी पार्टी और गठबंधन ने मिलकर कुल 125 सीटों पर जीत हासिल की है। वही भाजपा ने कुल 273 सीटों पर अपनी जीत दर्ज़ कर प्रदेश में वापसी की है।

बता दें कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने खुद मैनपुरी की करहल की सीट से मैदान में थे और केंद्रीय कानून राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल को शिकस्त दी है। हालाँकि प्रदेश में सपा और गठबन्धन ने कुछ खास कमाल नहीं कर सका लेकिन सपा की सीटों में ढाई गुना की बढ़ोत्तरी हुई है।

अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र में भाजपा अपना खाता तक खोलने में असमर्थ रही।
गौरतलब है कि सपा ने एक बड़ी टक्कर इस चुनाव में भाजपा को दी थी जिसमे कई दिग्गज चुनाव भी हार गए। इसमें सिराथू की सीट उदहारण हैं जहा उप मुख्यमंत्री केशव मौर्या ही चुनाव हार गए। समजवादी पार्टी की पल्लवी पटेल ने उन्हें शिकस्त दी है।

 

बता दें कि समाजवादी पार्टी ने 2012 का चुनाव 401 सीटों पर लड़ा था। उसे 29.13 फीसद वो और 224 सीटों पर विजय मिली थी। सपा ने यह चुनाव 401 सीटों पर लड़ा था। इस चुनाव के बाद ही सपा ने प्रदेश में पहली बार पर अपने दम पर बहुमत की सरकार बनाई थी।

इसके बाद 2017 में हुए चुनाव को सपा ने कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ा। उसने 311 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए थे। उसे 21.82 फीसद वोट और 47 सीटें मिली थीं। इस तरह अपनी स्थापना के बाद से सबसे अधिक वोट पाने के बाद भी समाजवादी पार्टी सरकार बनाने से चूक गई है।

यूपी में सपा के सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल ने आठ और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने छह सीटों पर जीत दर्ज की है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मैनपुरी जिले की करहल सीट पर केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार प्रोफेसर एस पी सिंह बघेल को 67 हजार से अधिक मतों से पराजित कर दिया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...