1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दंगाइयों को मुंहतोड़ जवाब वही देगा जिसमें दम होगा: योगी आदित्या

दंगाइयों को मुंहतोड़ जवाब वही देगा जिसमें दम होगा: योगी आदित्या

गोरखपुर के प्रत्याशी योगी आदित्यनाथ मंगलवार को यहां मेरठ के सिवालखास पहुंचे। यहां पर प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। सीएम ने अपने संबोधन की शुरुआत आज पेश हुए केंद्रीय बजट से की। योगी ने बजट को देश की 135 करोड़ जनता के लिए लाभकारी बताया।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को यहां मेरठ के सिवालखास पहुंचे। यहां पर प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। सीएम ने अपने संबोधन की शुरुआत आज पेश हुए केंद्रीय बजट से की। योगी ने बजट को देश की 135 करोड़ जनता के लिए लाभकारी बताया।

कहा कि चुनाव से पहले लोग अलग बातें करते थे और चुनाव घोषित होने के बाद कुछ और बोलने लगे। डर के कारण प्रत्‍याशी बदलने लगे। दंगाइयों को मुंहतोड़ जवाब वही देगा जिसमें दम होगा। किसान परेशान था, नौजवान को नौकरी नहीं थी। वहीं इसके बाद मुख्‍यमंत्री ने सिसौली में भी संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया।

हमारी सरकार ने मेरठ के एक लाख किसानों का कर्ज माफ किया। मुख्यमंत्री सिवालखास से भाजपा के प्रत्‍याशी मनिंदरपाल सिंह का प्रचार करने यहां पहुंचे हैं।

योगी ने लोगों से पूछा, आपने पांच साल में कोई दंगा देखा, पहले तीसरे दिन दंगा होता था ,क्‍या दंगा कराने वाले को वोट देंगे। जब संकट था तब तो लड़कों की जोड़ी गायब थी, एक लखनऊ से लोगों को पिटवा रहा था, गौरव सचिन के हत्‍यारों को लखनऊ बुला रहा था।

अपने संबोधन में सीएम योगी ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ही सुरक्षा दे सकती है। कहा कि सुरक्षा के लिए सपा की टोपी ही खतरा है। इस लाल टोपी का रंग ही दंगा, हिस्‍ट्रीशीटर, राहजनी, किसानों के टयूबवेल से मोटर चोरी करना है। कहा कि आखिर सचि‍न और गौरव की क्‍या गलती थी, उन्‍होंने अपनी बहन से छेड़छाड़ का विरोध ही किया था।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...