1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी के चुनावी दंगल में नहीं उतरेंगे दिनेश शर्मा और स्वतंत्र देव सिंह! सामने आई यह बड़ी वजह

यूपी के चुनावी दंगल में नहीं उतरेंगे दिनेश शर्मा और स्वतंत्र देव सिंह! सामने आई यह बड़ी वजह

डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह  चुनाव नहीं लड़ेंगे। सूत्रों ने खबर दी है कि डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और स्वतंत्र देव सिंह यूपी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इसे लेकर फैसला भी हो चुका है।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह  चुनाव नहीं लड़ेंगे। सूत्रों ने खबर दी है कि डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और स्वतंत्र देव सिंह यूपी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इसे लेकर फैसला भी हो चुका है।

यह भी पढ़ें:पुलिस ने हॉस्टल में घुसकर छात्रों को पीटा, प्रियंका गांधी ने कहा- रोजगार की लड़ाई में युवाओं के साथ, देखें वीडियो..

सूत्रों की मानें तो केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन दोनों के चुनाव न लड़ने का फैसला इसलिए हुआ है ताकि भाजपा 300 + लक्ष्य को हासिल कर सके। सूत्रों ने कहा कि दिनेश शर्मा और स्वतंत्र देव सिंह खुद चुनाव नहीं लड़ेंगे, जबकि दोनों ही नेता 300 + के लक्ष्य को साधने के लिए पार्टी के लिए प्रचार-प्रसार करेंगे।

बता दें कि यूपी चुनाव में पहली बार योगी आदित्यनाथ विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। योगी आदित्यनाथ गोरखपुर सदर से चुनाव लड़ रहे हैं, जहां से आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद भी लड़ रहे हैं।

दरअसल, अब तक जितने भी ओपनियन पोल आए हैं, उसमें भाजपा भले ही सरकार बनाती दिख रही है, मगर वह 300 के आंकड़े को पार करती नहीं दिख रही है। जबकि भाजपा ने इस बार भी 300 प्लस का टारगेट रखा है। मगर अब तक सात एजेंसियों के ओपनियन पोल आ चुके हैं और न्यूज18 ने भी महापोल किया है, उनमें भाजपा को बहुमत तो मिल रहा है, मगर 300 प्लस के टारगेट से काफी पीछे है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...