1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पूरे प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू की रिहाई के लिए सेवा सत्याग्रह कर रहें हैं कांग्रेसी

पूरे प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू की रिहाई के लिए सेवा सत्याग्रह कर रहें हैं कांग्रेसी

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

{ अनुज की रिपोर्ट }

उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए सेवा सत्याग्रह चल रहा है। पूरे प्रदेश में पूरी निष्ठा के साथ हज़ारों कार्यकर्ता लोगों की सेवा कर रहे हैं।

प्रदेश उपाध्यक्ष श्री बीरेंद्र चौधरी ने बताया कि पूरे प्रदेश में आज से अजय लल्लू की महा रसोई संचालित की जा रही है।

हमारे नेता को योगी सरकार ने इसलिए जेल में डाला है क्योंकि वे लोगों की सेवा कर रहे थे। लेकिन योगी आदित्यनाथ की जेल की सलाखें और फ़र्ज़ी मुकदमें हमें सेवा से नहीं रोक सकती।

प्रदेश मीडिया संयोजक श्री ललन कुमार ने कहा कि पूरे प्रदेश से लाखों लोगों के मैसेज, वीडियो संदेश आ रहे हैं।

पूरे सूबे के गली गली गांव गांव से इंसाफ पसंद लोग अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए आवाज़ उठा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि गरीब मजदूर विरोधी योगी आदित्यनाथ की सरकार के खिलाफ इस ‘सेवा सत्याग्रह’ में पार्टी 25 लाख लोगों को भोजन कराएगी।

भाजपा की करतूतों को जन-जन तक ले जाने के लिए, प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय लल्लू की रिहाई के लिए पूरे प्रदेश में 10 लाख पोस्टर लगाए जाएंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...