1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आज थम जाएगा पहले चरण का चुनाव प्रचार, जानिए कौन कहां करेगा प्रचार, पढ़ें

आज थम जाएगा पहले चरण का चुनाव प्रचार, जानिए कौन कहां करेगा प्रचार, पढ़ें

उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर आज पहले चरण के चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। सभी पार्टियों के बड़े नेताओं ने मोर्चा संभाल लिया है।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर आज पहले चरण के चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। सभी पार्टियों के बड़े नेताओं ने मोर्चा संभाल लिया है।

वही, सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिजनौर में आयोजित एक जन चौपाल को वीडियो कांफ्रेंसिंग से संबोधित किया था। वही, आज पीएम मोदी आज जन चौपाल के जरिए संभल, रामपुर और बदायू के मतदाताओं को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम शाम 5 बजे से आयोजित किया जाएगा।

इन तीनों जिलों में विधानसभा की 15 सीटें हैं। प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम के लिए 150 से अधिक जगहों पर एलईडी स्क्रीन लगाई गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले इस तरह के 4 कार्यक्रमों को संबोधित कर चुके हैं।

बता दें, मेरठ में आज कई दलों के नेताओं का जमावड़ा लगेगा। मवाना, हस्तिनापुर में प्रियंका गांधी का रोड शो है। प्रियंका गांधी के साथ सचिन पायलट भी होंगे। वही, सरधना के लावड़ में स्वामीप्रसाद मौर्य की रैली होनी है। किठौर के लालपुर में ओमप्रकाश राजभर की रैली होगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...