1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बसपा ने जारी की 54 प्रत्याशियों की सूची, पढ़ें पूरी खबर..

बसपा ने जारी की 54 प्रत्याशियों की सूची, पढ़ें पूरी खबर..

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में अकेले मैदान में उतरी बहुजन समाज पार्टी ने शनिवार को 54 प्रत्याशियों के नाम वाली एक सूची जारी की। बसपा ने छठवें चरण के मतदान वाले सभी विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों के नाम को फाइनल कर दिया है। छठवें चरण में दस जिलों के 57 विधानसभा क्षेत्र में तीन मार्च को मतदान होगा

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

बहुजन समाज पार्टी ने गोरखपुर सदर से सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ ख्वाजा शमसुद्दीन को मैदान में उतारा है। कुशीनगर के फाजिलनगर में संतोष तिवारी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य को चुनौती देंगे। बहुजन समाज पार्टी के लखनऊ में केन्द्रीय कैम्प कार्यालय से जारी इस सूची में अम्बेडकरनगर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीर नगर, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया और बलिया जिले के विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के नाम हैं

बहुजन समाज पार्टी ने अम्बेडकरनगर,सिद्धार्थनगर तथा बलरामपुर के कई प्रत्याशी बदले भी हैं। इसके साथ ही सथ बस्ती, संतकबीरगर, महाराजगंज गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया तथा बलिया की सभी सीट के प्रत्याशियों का नाम भी घोषित किया है।

विधानसभा —- प्रत्याशी

मेंहदावल          मोहम्मद ताबिश खां

खलीलाबाद      आफताब आलम

फाजिलनगर     संतोष तिवारी,

कुशीनगर        मुकेश्वर प्रत्याशी

हाटा               शिवांग सिंह सैंथवार

रामकोला          विजय  कुमार

रुद्रपुर              मनीष पांडेय

देवरिया             राम शरण सिंह सैंथवार

पथरदेवा            परवेज आलम

रामपुर कारखाना  पुष्पा शाही

भाटपार रानी         अजय कुशवाहा

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...