1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश ने EVM की सुरक्षा को लेकर दिया ये निर्देश, पढ़ें खबर विस्तार से…

अखिलेश ने EVM की सुरक्षा को लेकर दिया ये निर्देश, पढ़ें खबर विस्तार से…

ईवीएम मामले में लगातार सपा भाजपा पर निशाना साध रही है,वही, कल सपा प्रमुख अखिलेश यादव के कहने के बाद से सपा समर्थक लगातार स्ट्रांग रूम के बाहर डट गए है। और कल कानपुर में  सपा कार्यकर्ताओं ने ईवीएम की पहरेदारी करने के लिए मतगणना स्थल के बाहर ढोलक और मंजीरो के साथ कीर्तन किया।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

ईवीएम मामले में लगातार सपा भाजपा पर निशाना साध रही है,वही,  कल सपा प्रमुख अखिलेश यादव के कहने के बाद से सपा समर्थक लगातार स्ट्रांग रूम के बाहर डट गए है। और कल कानपुर में  सपा कार्यकर्ताओं ने ईवीएम की पहरेदारी करने के लिए मतगणना स्थल के बाहर ढोलक और मंजीरो के साथ कीर्तन किया।

आपको  बता दे कि एग्जिट पोल सामने आने के बाद सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार देर शाम प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने EVM को लेकर चुनाव में धांधली समेत कई आरोप लगाए।

अखिलेश ने जोर देते हुए कहा कि आज एक बार फिर लोकतंत्र खतरे में पड़ गया है, ये लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है। सपा प्रमुख ने आगे बोलते हुए कहा कि पिछले चुनाव में 47 सीटों पर कम अंतर था, अयोध्या और वाराणसी में सपा जीत रही है। EVM से छेड़-छाड़ पर बोलते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि कई जगह ईवीएम पकड़ी गई है, बरेली और वाराणसी में ईवीएम और बैलट पेपर पकड़े गए है।

 

साथ ही अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेस कॉऩ्फ्रेंस कर ईवीएम से धांधली और छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए कहा कि, “2017 में 47 सीटें ऐसी थीं जो भाजपा 5000 से कम फासले से भाजपा जीती है. जो आज बनारस में देखने को मिला है, जहाँ ईवीएम ले जाई जा रही थीं, एक ट्रक पकड़ा गया, दो ट्रक लेकर भाग गए।”

मंगलवार को वाराणसी दक्षिण सीट के काउंटिंग सेंटर के बहार समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक गाड़ी को रोका, जिसमे ईवीएम ले जाई जा रही थीं। सोशल मीडिया पर इससे जुड़े कई सारे वीडियो वायरल हो गए, जिसमे सेंटर के बाहर भारी तादात में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गाड़ी को रोक कर उसकी हवा निकाल दी और ईवीएम उठा कर दिखाते हुए विरोध प्रदर्शन करने लगे।

10 मार्च को पांच राज्यों के चुनाव के नतीजे आ जाएंगे और तस्वीर साफ हो जाएगी कि की यूपी, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में किसकी सरकार बनती है। एग्जिट पोल के नतीजों से जो तस्वीर उभर कर आई है, उसके मुताबिक पंजाब में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है। उत्तर प्रदेश में बीजेपी की वापसी, तो उत्तराखंड में पार्टी को सबसे ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। गोवा में भी बीजेपी को ही सबसे ज्यादा सीटें मिलने का संकेत एग्जिट पोल के नतीजे कर रहे हैं। उत्तराखंड और गोवा में कांग्रेस पार्टी के दूसरे नंबर पर और सीटों के मामले में बीजेपी से थोड़ा सा ही पीछे रहने का संकेत एग्जिट पोल से मिल रहे हैं..

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...