रिपोर्ट- माया सिंह
उत्तर प्रदेश : “जब जागो तभी सवेरा” आपने ये कहावत तो सुनी ही होगी लेकिन उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से सामने आया एक रेप का मामला इसे सच साबित कर दिया है । जानकर हैरानी होगी की करीब 26 साल पहले हुए रेप को लेकर एक महिला ने पुलिस में केस दर्ज कराय़ा है । आइए जानते है कि आखिर पूरा मामला क्या है ?
दरअसल , एक महिला ने 26 साल बाद दो सगे भाइयों पर यौन शोषण और रेप का मुकदमा दर्ज कराया है । रेप के बाद महिला के एक बेटा पैदा हुआ था । बेटा जवान होने के बाद अपने मां से पूछा कि आखिर उसका पिता कौन है ?
मां की सच्चाई जानने के बाद बेटे ने फैसला किया है कि वो कानूनी जंग लड़ेगा और अपनी मां को इंसाफ दिलाकर रहेगा ।
महिला के आरोप के मुताबिक, जब वो 12 साल की थी तब अपने बहन-बहनोई के साथ रहती थी। एक दिन वह घर में अकेली थी तब पड़ोस में रहने वाले दो सगे भाईयो ने मौका पाकर उसके साथ रेप किया । घटना के बाद वह गर्भवती हो गई थी और कम उम्र के वजह से डॉक्टर ने एबोर्शन करने से मना कर दिया । इसके बाद उसने एक बेटे को जन्म दिया । घटना को दफनाने के लिये घरवालों ने बच्चे को किसी दंपत्ति को पालने के लिये दे दिया । अब तक महिला बदनामी के डर से चुप थी ।
बता दें कि घटना के 4-5 साल बाद ही महिला की शादी हो गई थी , जिसके बाद एक और बेटा हुआ । लेकिन दुर्भाग्यवश शादी के कुछ ही साल बाद पति के सामने राज से पर्दा उठ गया और पति ने उसे छोड़ दिया । दुखों का पहाड़ तो तब टुटा जब दंपत्ति ने गोद लिये बेटे को भी लौट दिया । अब बड़ा बेटा 24 साल के है और 10वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दिया है । जबकि छोटा बेटा 19 साल का है और इंटरमीडिएट किया है । महिला फिलहाल लखनऊ में रहती है ।
अब 26 साल बाद बेटे ने जब अपनी मां से पिता के बारे में सवाल करने लगा , तो महिला ने सवालों से थककर इंसाफ के लिये कानून का दरवाजा खटखटाया है । हालांकि नियम के अनुसार जांच-पड़ताल की जा रही है । आरोपियों का डीएने टेस्ट कराया जाएगा और साक्ष्य के आधार पर ही कार्यवाही जारी की जाएगी ।