1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. राजस्व वसूली के मामले में सिंगरौली जिला अव्वल, वर्ष 2025-26 में लक्ष्य से अधिक राजस्व किया वसूल

राजस्व वसूली के मामले में सिंगरौली जिला अव्वल, वर्ष 2025-26 में लक्ष्य से अधिक राजस्व किया वसूल

खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल ने बताया कि अवैध उत्खनन और भंडारण के खिलाफ 289 मामले दर्ज किए हैं और 2 करोड़ 20 लाख रुपये से ज्यादा जुर्माना लगाकर राजस्व की वसूली की गई है।

By: Naredra 
Updated:
राजस्व वसूली के मामले में सिंगरौली जिला अव्वल, वर्ष 2025-26 में लक्ष्य से अधिक राजस्व किया वसूल

सिंगरौलीः मध्य प्रदेश के अंतिम छोर में बसा सिंगरौली जिला एक बार फिर मध्यप्रदेश में राजस्व के मामले में नंबर एक पर आया है। वर्ष 2025-26 में सिंगरौली को 4 हजार 5 सौ 33 करोड़ रुपये का राजस्व लक्ष्य दिया गया था।  जिसमें से 4 हजार 6 सौ 81 करोड़ रुपये की वसूली की जा चुकी है।

वहीं मध्यप्रदेश ग्रामीण अपसंरचना के तहत सिंगरौली जिले को 970 करोड़ रुपये का लक्ष्य दिया गया था, जिसमें से 946 करोड़ रुपये राजस्व वसूल लिया गया है। इसके अलावा, खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल ने बताया कि अवैध उत्खनन और भंडारण के खिलाफ 289 मामले दर्ज किए हैं और 2 करोड़ 20 लाख रुपये से ज्यादा जुर्माना लगाकर राजस्व की वसूली की गई है।

वहीं कलेक्टर गौरव बैनल ने लापरवाही बरतने वाले एक पटवारी को निलंबित कर दिया है और दो तहसीलदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

सिंगरौली से संवाददाता अमित पाण्डेय की रिपोर्ट

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...