रिपोर्ट- पल्लवी त्रिपाठी
मेरठ : मेरठ से चौंकाने वाली खबर आयी है, जहां युवक ने नौकरी से निकाले जाने पर ज़हर खाकर आत्महत्या कर ली । शख्स ने ये कदम उठाने से पहले वीडियो भी जारी किया । जिसमें उसने उसकी मौत के लिए जिम्मेदार लोगों का नाम बताया । पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मृतक का नाम अमित चौधरी बताया जा रहा है । वह टीपी नगर थाना क्षेत्र के शिव कुंज कॉलोनी में रहता था । अमित चौधरी विद्या प्रकाशन नाम की एक कंपनी में कलर की नौकरी करता था । बताया जा रहा है कि दो दिन पहले ही उसे नौकरी से निकाल दिया गया था ।
जिसके बाद अमित ने पहले तो विद्दा प्रकाशन के मालिक को सुसाइड करने की धमकी दी थी । फिर आत्महत्या करने की बात पुलिस को बतायी । हालांकि, पुलिस ने अमित चौधरी को समझाने की कोशिश की और वापस लौट गयी । अमित ने अपने सुसाइड करने का एक वीडियो बनाया और फेसबुक पर अपलोड कर दिया ।
वीडियो में मृतक अमित ने कंपनी के तीन अफसरों को जिम्मेदार ठहराया है । उसने कहा कि उन्हीं की वजह से मैं सुसाइड कर रहा हूं। उसकी मौत के जिम्मेदार विद्या प्रकाशन के तीनों अफसर होंगे । उसके बाद अमित चौधरी ने जहर खा लिया । अमित को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।
घटना को लेकर थाना प्रभारी रघुराज ने बताया कि फेसबुक की वीडियो और फोन की डिटेल कब्जे में ले ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अमित चौधरी को किस वजह से नौकरी से निकाला गया था ।