1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. MP News: सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज, CM डॉ. मोहन यादव ने जेपी नड्डा को शिप्रा घाट विकास की दी जानकारी

MP News: सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज, CM डॉ. मोहन यादव ने जेपी नड्डा को शिप्रा घाट विकास की दी जानकारी

शांति पैलेस के पीछे दाऊद खेड़ी घाट निर्माण व्यवस्थाओं का किया गया अवलोकन...

By: Abhinav Tiwari 
Updated:
MP News: सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज, CM डॉ. मोहन यादव ने जेपी नड्डा को शिप्रा घाट विकास की दी जानकारी

सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियों के तहत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को शिप्रा नदी पर विकसित किए जा रहे घाटों की विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखते हुए शिप्रा नदी के किनारे करीब 29 किलोमीटर लंबे घाटों का निर्माण कार्य किया जा रहा है।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को शांति पैलेस के पीछे स्थित दाऊद खेड़ी घाट पर चल रहे निर्माण कार्य और व्यवस्थाओं का भी अवलोकन कराया गया। मुख्यमंत्री ने घाटों की डिज़ाइन, श्रद्धालुओं की सुविधा, स्नान-व्यवस्था, सुरक्षा और स्वच्छता से जुड़े इंतजामों की जानकारी साझा की।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिंहस्थ 2028 के दौरान देश-विदेश से आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। शिप्रा नदी के घाटों का विकास इसी दृष्टि से किया जा रहा है, ताकि आस्था, सुविधा और सुरक्षा-तीनों का समन्वय सुनिश्चित हो सके।

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सिंहस्थ की तैयारियों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की सुव्यवस्थित और दूरदर्शी योजना से उज्जैन की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक स्तर पर और मजबूती मिलेगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...