मध्यप्रदेश में पर्यटन क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक दिन आ गया है। 20 नवंबर से पूरे प्रदेश में “पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा” का नियमित संचालन शुरू हो गया है। इस सेवा के साथ मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है, जिसने अंतर्राज्यीय वायु पर्यटन सेवा की शुरुआत की है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसे प्रदेश में पर्यटन के नए युग की शुरुआत बताते हुए कहा कि यह सेवा यात्रियों का समय बचाने, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने और रोजगार बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

एक ही दिन में महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर के दर्शन संभव
हेली सेवा शुरू होने के साथ मध्यप्रदेश में आध्यात्मिक पर्यटन बेहद आसान हो गया है।
सीएम ने कहा कि अब श्रद्धालु एक ही दिन में महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर सकेंगे, जो पहले सड़क मार्ग से संभव नहीं था।

वन्यजीव और इको-टूरिज्म के लिए भी बड़ी सुविधा
वन्यजीव प्रेमियों के लिए भी यह सेवा बेहद अहम है। अब- जबलपुर से कान्हा, बांधवगढ़, और अमरकंटक तक हेलीकॉप्टर के जरिए तेजी से पहुंचा जा सकेगा। इससे पूरे प्रदेश में वाइल्डलाइफ़ सर्किट का विस्तार होगा और पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी।
पर्यटन में नए अवसर, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती
सीएम डॉ. यादव ने कहा कि यह सेवा पर्यटन क्षेत्र में बड़े बदलाव की शुरुआत है।
उन्होंने कहा कि जल्द ही एमपी को “हेली टूरिज्म के राष्ट्रीय हब” के रूप में विकसित किया जाएगा।

यात्रा किराया कितना होगा? जानिए विस्तृत सूची
सरकार ने किराया काफी किफायती रखा है, ताकि अधिक से अधिक लोग लाभ ले सकें-
आध्यात्मिक पर्यटन मार्ग
पचमढ़ी मार्ग
कैसे बुक करें टिकट?
यात्री ऑनलाइन इन वेबसाइटों से टिकट बुक कर सकते हैं-
स्थापना दिवस पर मिली सौगात
यह सेवा मुख्यमंत्री ने राज्य के 70वें स्थापना दिवस पर लॉन्च की थी। अब नियमित संचालन शुरू होते ही मध्यप्रदेश आध्यात्मिक, ईको और वन्यजीव पर्यटन के लिए नई ऊंचाई छूने जा रहा है।