1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. ड्यूटी से अनुपस्थित रहने व कार्यों में रूचि नहीं लेने पर पाटी जनपद सीईओ निलंबित

ड्यूटी से अनुपस्थित रहने व कार्यों में रूचि नहीं लेने पर पाटी जनपद सीईओ निलंबित

जनपद सीईओ का निलंबन मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियम 1966 के नियम 9 के तहत किया गया है।

By: Naredra 
Updated:
ड्यूटी से अनुपस्थित रहने व कार्यों में रूचि नहीं लेने पर पाटी जनपद सीईओ निलंबित

बड़वानी: इंदौर संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने बड़वानी जिले में बड़ी कार्रवाई की है। जिले के पिछड़े विकासखंड पाटी में जनपद पंचायत के सीईओ पराग पंथी को निलंबित किया है। निलंबन काल में निलंबित सीईओ पंथी का मुख्यालय जिला पंचायत बड़वानी नियत किया है।

जानकारी के अनुसार संभागायुक्त डॉ. खाड़े ने जनपद पंचायत पाटी के सीईओ पराग पंथी को सामुदायिक और हितग्राही मूलक कार्यों में रूचि नहीं लेने, जिला पंचायत सीईओ द्वारा दिए गए कारण बताओ सूचना पत्र का उत्तर प्रस्तुत नहीं करने और कर्तव्य से सतत् अनुपस्थित रहने पर मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियम 1966 के नियम 9 के तहत निलंबित किया है।

बड़वानी से संवाददाता लोकेश दावदे की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...