1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. जय श्री श्याम के जयकारों से गूंजा पलेरा, बाबा की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

जय श्री श्याम के जयकारों से गूंजा पलेरा, बाबा की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

जय श्री श्याम के जयकारों से नगर बाबा खाटू श्याम की भक्ति में नजर आया। भक्ति और आस्था के अनमोल संगम ने पूरे शहर को श्रद्धा का रंग दिया।

By: Naredra 
Updated:
जय श्री श्याम के जयकारों से गूंजा पलेरा, बाबा की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

टीकमगढ़ः पलेरा में बाबा श्याम की शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। थाना तिगैला और छोटी बस स्टैंड पर पालकी का आयोजन हुआ, जहां बड़ी माता मंदिर में दर्शन के बाद यात्रा कॉलेज स्टेडियम पहुंची, जहां बाबा के दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी और ढोल-नगाड़े और श्याम भजनों की गूंज सुनाई दी।

शोभायात्रा की शुरुआत जैन कॉलेजी से विशिष्ट पूजन-अर्चना और मंगल आरती के साथ हुई। सुसज्जित पालकी में विराजित बाबा श्याम के दर्शन के लिए श्रद्धालु उत्साहित दिखे। जय श्री श्याम के जयकारों से नगर बाबा खाटू श्याम की भक्ति में नजर आया। भक्ति और आस्था के अनमोल संगम ने पूरे शहर को श्रद्धा का रंग दिया। सड़कों पर उमड़े जनसैलाब ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।

शोभायात्रा रामराजा स्टेडियम में पहुंची, जहां भजन संस्था आयोजन किया गया। प्रसिद्ध गायक सागर राठौर और भजन गायिका शिवानी झा ने सुरीलें भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...