छिंदवाड़ाः ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ के लाइव प्रसारण में पांढुर्णा की मातृशक्तियों ने कार्यक्रम में सहभाग किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। कार्यक्रम में महिलाओं की यह सहभागिता दर्शाती है कि पांढुर्णा की महिलाएं राष्ट्र निर्माण में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने के लिए तत्पर हैं।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री नानाभाऊ मोहोड, भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, प्रदेश प्रवक्ता अजय धवले, प्रदेश महामंत्री कप्तान सिंह यादव, गोपाल पटेल, कोषाध्यक्ष संदीप रघुवंशी, संजय पटेल, जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति की उपस्थिति में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा एवं उनकी टीम का स्वागत किया गया। उसके पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा के द्वारा स्थानीय किसानों की समस्याओं से संबंधित चर्चाएं की गई। जिसमें स्थानीय किसानों के द्वारा उनकी समस्याएं संबंधित कुछ बिंदु रखे गए। इसके पश्चात उनके द्वारा किसानों के समस्याओं के संबंध में जल्द से जल्द निराकरण के लिए किसानों को आश्वासन दिया।
छिंदवाड़ा से संवाददाता श्याम साहू की रिपोर्ट