1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. मुंबई इंडियंस vs चेन्नई सुपर किंग्स : क्या क्या है संभावनाएं, कौन कितना भारी !

मुंबई इंडियंस vs चेन्नई सुपर किंग्स : क्या क्या है संभावनाएं, कौन कितना भारी !

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मुंबई इंडियंस vs चेन्नई सुपर किंग्स : क्या क्या है संभावनाएं, कौन कितना भारी !

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स में अब तक 12 में से सात आईपीएल खिताब साझा किए हैं। लेकिन उनका आईपीएल 2020 का सीजन अलग रहा है।

मुंबई इंडियंस ने ये आईपीएल सीजन अभी तक अपने नाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है, जिसकी वजह से वह अंकतालिका में तीसरे नंबर पर है। लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स का सीजन खराब से खराब होता चला गया है। चेन्नई अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर है।

दोनों ही टीमें अपना पिछला मुकाबला हार कर आई हैं। मुंबई लगातार मुकाबले जीतने के बाद पिछले मुकाबले में पंजाब के हाथों हारी थी। पंजाब से हार कोई आसान हार नहीं थी मुंबई और पंजाब के बीच दो सुपरओवर हुए थे जिसमे पंजाब ने जीत हासिल की थी।

दूसरी तरफ चेन्नई को राजस्थान रॉयल्स ने पिछले मुकाबले में हराया था। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज शाम 7 बजे शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में होगा।

संभावित टीमें :-

चेन्नई सुपर किंग्स — सैम करन, फाफ डु प्लेसिस, शेन वॉटसन, अंबाती रायडू, केदार जाधव, एमएस धोनी, रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, पीयूष चावला / जोश हेजलवुड।

मुंबई इंडियंस — रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, क्रुनाल पांड्या, जेम्स पैटिनसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...