1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सांसद की बहु को मिली कड़ी सुरक्षा, वीडियो शेयर कर कहा- पति और ससुराल से है जान का खतरा

सांसद की बहु को मिली कड़ी सुरक्षा, वीडियो शेयर कर कहा- पति और ससुराल से है जान का खतरा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सांसद की बहु को मिली कड़ी सुरक्षा, वीडियो शेयर कर कहा- पति और ससुराल से है जान का खतरा

रिपोर्ट: नंदनी तोदी
लखनऊ: पिछले कुछ दिनों पहले सुर्खियों में नजर आएं भाजपा सांसद कौशल किशोर एक बार फिर सुर्खियों में छाये हुए है, लेकिन इस बार ये वजह उनकी बेटा नहीं बल्कि बहू है। जिसने सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष और उनके परिवार पर धमकाने के साथ ही जान का खतरा बताया है। दरअसल, भाजपा सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष की पत्नी अंकिता ने एक वीडियो में बतया कि उन्हें उनके पति और परिवार से जान का खतरा है। अंकिता ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद ही आयुष उसे पीटता था। और उसने मड़ियांव थाने पहुंच कर सुरक्षा भी मांगी थी। अंकिता ने वीडियो में ये भी उम्मीद जताई कि पुलिस इस मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई करे।

पुलिस के मुताबिक आयुष ने तीन मार्च को मड़ियांव थाने में सूचना दी थी कि उसपर गोली चलाई गई है। तहकीकात में सामने आया कि आयुष का ये दावा गलत है, और ये गोली उसने खुद चलवाई है। इस मामले के बाद आयुष फरार है, और अब उसकी तलाश जारी है। आपको बता दें, बीते दिन पुलिस को कुछ वायरल वीडियोज हाथ लगे, जो आयुष की थी।

उस वीडियो में आयुष ने कहा कि मैंने माता-पिता को बहुत कष्ट दिया है। इस लड़की के चक्कर में मैं आ गया। उसने ही मुझ पर हमला किया है। मैने अपने ऊपर हमला नहीं कराया है। घर वालों की मर्जी के बिना मैंने शादी की और जिन्दगी बर्बाद कर ली।

इतना ही नहीं उसने अंकिता का हवाला देते हुए कहा कि ऐसी लड़कियों से बच कर रहने की जरूरत है। आयुष ने आगे कहा कि जिस दिन उस पर गोली चली, उस दिन उसे पीटा भी गया था। इसके निशान शरीर पर है। जब वह अस्पताल में था तब पत्नी ने फोन कर धमकाया भी था।

आपको बता दें, आयुष ने अपने साले आदर्श से ही गोली चलवाई थी, और उसी चन्दन ने भी आयुष के खिलाफ कहा है कि आयुष ने सांसद के बेटे होने का रौब दिखाया था। उसने मुझसे गाड़ी खरीदने के लिये चार लाख 70 हजार रुपये और आईफोन के लिये 53 हजार रुपये लिये थे। जब रुपये मांगे तो उसने फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...