MP NEWS: प्रदेश की राजधानी में 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठजनों के लिए आयुष्मान कार्ड बनाने लिए 11 और 12 नवंबर को शहर के 18 वार्ड कार्यालयों में विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग द्वारा संयुक्त रूप से वार्ड कार्यालयों में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। ताकि हर किसी वृद्ध जन को इस कार्ड से मिलने वाली सुविधाएं मिल सकें।
आपको बता दें कि इन शिविरों के माध्यम से 70 साल और उससे अधिक उम्र के वृद्धजनों के अभी तक 2613 आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। जिसके द्वारा वह इस कार्ड से मिलने वाली सुविधाओं को भी ले रहे है।
इसके साथ ही भोपाल के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर तिवारी ने जानकारी देते हुए कहा कि 70 साल से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को उनके घर के पास ही आयुष्मान कार्ड बनाने की सुविधा मिल सके। इसके लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे है।
इसी उद्देश्य से भोपाल में अधिकरत वार्डो के कार्यालयों में विशेष शिविरों के लगाने का आयोजन किया गया है। आयुष्मान कार्ड के जरिए से कार्डधारक को चिन्हित शासकीय एवं निजी अस्पतालों में प्रतिवर्ष पांच लाख तक के कैशलेस उपचार की सुविधा शासन द्वारा प्रदान की जाएंगी।