रिपोर्ट: नंदनी तोदी
मसूरी: उत्तराखंड में दुष्कर्म के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। इसी बीच एक खबर सामने आई है जिससे पुरे राज्य में सनसनी फ़ैल गई है।दरअसल, उत्तराखंड के मसूरी स्थित बाटाघाट में एक 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसके बाद उसे अब देहरादून रेफेर किया गया है।
मामला ये है कि बाटाघाट में कई दिनों से हाईवे का काम चल रहा था, और उसी में काम कर रहे एक श्रमिक ने इस वारदात को अंजाम दिया है। एसपी सिटी के मुताबिक श्रमिक ने रात का फाएदा उठाकर बच्ची को अपने साथ एक सुनसान जगह लेकर गया जहां उसने इस वारदात को अंजाम दिया। उसी दौरान लड़की की चिल्लाने लगीं और आसपास मौजूद मजदूर जब वहां पहुंचे तो आरोपी को रंगेहाथ पकड़ लिया पहले तो भीड़ ने उसकी जमकर पीटाई कि फिर पुलिस को इस बात की जानकारी दे दी गई।
मौके पर पहुंची पलिस ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया जहा उसकी गंभीर हालत को देखते हुए देहरादून रेफेर किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पूछताछ में पता चौका देने वाला खुलासा हुआ है। पूछत्ताछ में पता चला है कि आरोपी बच्ची का रिश्तेदार है और माता पिता उसे अच्छे से जानते हैं।
मसूरी के स्टेशन अधिकारी देवेंद्र असवाल ने कहा कि पीड़ित परिवार मसूरी से लगभग 6 किलोमीटर दूर बाटाघाट में रहता है। उन्होंने बताया कि उत्तरजीवी को मसूरी में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन बाद में उसकी हालत बिगड़ने पर देहरादून रेफर कर दिया गया। इस कहानी को दर्ज करने के समय तक, पीड़ित के माता-पिता द्वारा कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई थी।