मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर आज राजधानी भोपाल में एक भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकाल में किए गए प्रमुख फैसलों, विकास योजनाओं, सामाजिक पहल और भविष्य की रोडमैप को प्रस्तुत करते हुए एक विस्तृत विकास रिपोर्ट कार्ड जारी किया।

सीएम के साथ कार्यक्रम में प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी मौजूद रहे। रिपोर्ट कार्ड में उद्योग, कृषि, महिला सशक्तिकरण, युवा रोजगार, बुनियादी ढाँचा, शिक्षा, स्वास्थ्य और सांस्कृतिक विरासत जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ दर्ज की गई हैं। रिपोर्ट कार्ड की आधिकारिक प्रस्तुति का शीर्षक था- “विकास और सेवा के 2 वर्ष” …
दो साल-तेज गति से विकास, पारदर्शिता और सुशासन की दिशा में मजबूत कदम
डॉ. मोहन यादव ने बताया कि 13 दिसंबर 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में शपथ ग्रहण करने के बाद से ही उनकी सरकार ने जनता के भरोसे, पारदर्शिता और त्वरित शासन पर ध्यान केंद्रित किया। पिछले दो वर्षों में किसानों, महिलाओं, युवाओं, उद्योगों और कमजोर वर्गों के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएँ लागू की गईं।

उद्योग व निवेश-2025 घोषित ‘उद्योग एवं रोजगार वर्ष’
रिपोर्ट के अनुसार राज्य में 18 नई नीतियों को मंजूरी, ₹32 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, तथा ₹8.57 लाख करोड़ के निवेश को धरातल पर उतारा जा चुका है।
PM MITRA पार्क (धार) के शिलान्यास से 3 लाख से अधिक रोजगार सृजित होने की संभावना है।
39.6 लाख से अधिक परिवारों को स्वामित्व अधिकार पत्र मिले।
6.81 लाख से अधिक लाभार्थियों को संबल योजना के तहत ₹6,430 करोड़ से अधिक की सहायता।
इंदौर की हुकुमचंद मिल के 4,800 श्रमिक परिवारों को ₹224 करोड़ का भुगतान किया गया।

जनजातीय समुदायों के लिए:
तेंदूपत्ता संग्राहकों का पारिश्रमिक ₹3,000 से बढ़ाकर ₹4,000 प्रति मानक बोरा किया गया।
पीएम जनमन योजना के तहत 66 मोबाइल मेडिकल यूनिट शुरू।
बैगा, भारिया और सहारिया समुदाय के युवाओं के लिए विशेष पुलिस बटालियन की स्थापना की जाएगी।
लाड़ली बहनों की राशि ₹1,250 से बढ़ाकर ₹1,500 प्रति माह।
सरकारी नौकरियों में 35% आरक्षण।
20 लाख से अधिक बालिकाओं के खातों में सेनेटरी पैड योजना की राशि हस्तांतरित।
देवी अहिल्या नारी सशक्तिकरण मिशन प्रारंभ।

दलहन, तिलहन, मक्का, टमाटर उत्पादन में देश में प्रथम स्थान।
भावांतर योजना के तहत 2.67 लाख किसानों को ₹482 करोड़ की राशि।
कोदो–कुटकी के लिए MSP तय:
कोदो: ₹2,500/क्विंटल
कुटकी: ₹3,500/क्विंटल
PM-KISAN और राज्य योजना से किसानों को ₹48,000 करोड़ से अधिक का भुगतान।
30 लाख सोलर पंप लगाने का लक्ष्य-किसानों को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम।
स्कूल शिक्षा
दो वर्षों में लगभग 76,000 शिक्षकों की नियुक्ति।
‘हमारे शिक्षक’ ऐप से ई-अटेंडेंस लागू।
369 सांदीपनि विद्यालय और 52 रोबोटिक्स लैब स्थापित।
4.8 लाख से अधिक छात्र PM Shri स्कूलों में नामांकित।
उच्च शिक्षा
NEP-2020 लागू करने वाला देश का पहला राज्य।
8 विश्वविद्यालयों को ₹400 करोड़ की स्वीकृति।
52,119 युवाओं को रोजगार मेलों में जॉब ऑफर।
दो वर्षों में 6 नए सरकारी मेडिकल कॉलेज खुले, 3 और की स्वीकृति।
उज्जैन में प्रदेश की पहली मेडिसिटी का निर्माण शुरू।
PM-Shri एयर एम्बुलेंस सेवा से 100+ मरीजों को एयरलिफ्ट किया गया।
अगले 5 वर्षों में 1 लाख km नई सड़कें बनेंगी।
NHAI और MP सरकार के बीच ₹1 लाख करोड़ का MOU।
इंदौर में मेट्रो शुरू; भोपाल मेट्रो 21 दिसंबर 2025 से शुरू होगी।
13 करोड़ से अधिक पर्यटक पिछले वर्ष आए।
“टूरिज्म नीति 2025” एवं “फिल्म टूरिज्म नीति 2025” लागू।
8 शहरों में PM Shri एयर रूट कनेक्टिविटी।
भोपाल में कश्मीर की तर्ज पर शिकारा सेवा शुरू।
विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का शुभारंभ-विश्व की पहली वैदिक घड़ी।
श्रीकृष्ण पाथेय के निर्माण की शुरुआत।
ओरछा यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल।
19 क्षेत्रों में शराबबंदी लागू।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम डॉ. यादव ने बताया कि आने वाले वर्षों में-
जनवरी 2026 तक प्रदेश को नक्सल मुक्त बनाया जाएगा।
55 जिलों में खेल स्टेडियम बनेंगे।
9 नए आध्यात्मिक पथ, वृंदावन ग्राम योजना और गीता भवन का निर्माण होगा।
डॉ. मोहन यादव सरकार का दो वर्ष का रिपोर्ट कार्ड दर्शाता है कि राज्य ने उद्योग, कृषि, बुनियादी ढांचा, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, प्रशासनिक सुधार और सांस्कृतिक उत्थान जैसे हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति की है। प्रदेश तेजी से एक आधुनिक, आत्मनिर्भर और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध राज्य की दिशा में आगे बढ़ रहा है।