1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. देर रात छिंदवाड़ा जिला अस्पताल पहुंचे प्रभारी मंत्री, दुर्घटना में प्रभावित परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदना

देर रात छिंदवाड़ा जिला अस्पताल पहुंचे प्रभारी मंत्री, दुर्घटना में प्रभावित परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदना

ग्रामीणों से भरी बस गुरुवार शाम छिंदवाड़ा-नागपुर मार्ग पर पिकअप से टकरा गई। भीषण हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। इनमें 6 पुरुष, 3 महिलाएं व १ बच्चा है। 41 घायल हुए। इनमें से 10 गंभीर हैं। एक को नागपुर रेफर किया गया।

By: Naredra 
Updated:
देर रात छिंदवाड़ा जिला अस्पताल पहुंचे प्रभारी मंत्री, दुर्घटना में प्रभावित परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदना

छिंदवाड़ाः देश के लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं छिंदवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह देर रात सीधे जिला अस्पताल छिंदवाड़ा पहुंचे। उन्होंने इस हृदय विदारक सड़क दुर्घटना से प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी गहन शोक संवेदनाएं करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति एवं परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने जिला अस्पताल में सड़क दुर्घटना में घायलों से मिलकर उनके स्वास्थ्य और उपचार की स्थिति का भी जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को 4-4 लाख एवं घायलों को 1-1 लाख रुपए दिए जाने की घोषणा की

छिंदवाड़ा में सरकारी कार्यक्रम से लौट रही ग्रामीणों से भरी बस गुरुवार शाम छिंदवाड़ा-नागपुर मार्ग पर पिकअप से टकरा गई। भीषण हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। इनमें 6 पुरुष, 3 महिलाएं व १ बच्चा है। 41 घायल हुए। इनमें से 10 गंभीर हैं। एक को नागपुर रेफर किया गया।

बताया जा रहा है कि बस से मोहखेड़ ब्लॉक के करेर, भंडारकुंड, ग्वारा गांव के 51 ग्रामीण छिंदवाड़ा पुलिस ग्राउंड में सीएम की सभा से लौट रहे थे। छिंदवाड़ा से 17 किमी दूर सिमरिया के पास शाम करीब 6.30 बजे बस लहसुन से भरी पिकअप से भिड़ गई। ग्रामीणों ने बस में फंसे लोगों को निकालकर अस्पताल भेजा।

हादसे की खबर सुनकर जिला प्रभारी मंत्री राकेश सिंह भी देर रात 1.30 बजे घायल मरीजों से मिलने अस्पताल पहुंचे। बताया जा रहा है कि वह अपने साथ जबलपुर मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर की टीम को भी साथ लाए थे। यहां उन्होंने मरीजों से उनका हाल जाना और हादसे के बारे में भी पूछताछ कर उन्हें सांत्वना दीं।

छिंदवाड़ा से संवाददाता श्याम साहू की रिपोर्ट

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...