रिपोर्ट: सत्यम दुबे
मेरठ: दो अलग-अलग संप्रदाय से संबंध करने वाले युवक और युवती की शादी कराई गई। इस शादी का साक्षी परिवार और आसपास के लोग भी बनें। युवक एक खास समुदाय से ताल्लुक रखता है, जबकि युवती हिंदू है। दोनो की शादी हिंदू रिति रिवाज से कराई गई। फेरों की रस्म निभाने के लिए अंगीठी को हवन कुंड बनाया गया था। जिसका विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। सोशल मीडिया पर विडिय़ो वायरल होते ही हिंदूवादी संगठनों ने हंगामा कर दिया।
हिंदूवादी संगठनों का आरोप है कि युवती का निकाह कराया गया है और शादी के नाम पर युवती और परिवार को गुमराह किया गया है। इस मामले में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दोनों को बरामद कर कार्रवाई की मांग की। काफी देर तक हुए हंगामें के बाद पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया।

आपको बता दें कि शादी की फोटो वारयल होने के दो घंटे बाद हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने थाने पहुंचकर आपत्ति जताई और कहा कि युवती के परिजनों को गुमराह कर शादी कराई गई है। उन्होंने पुलिस को 12 घंटे का अल्टीमेटम दिया और हाइवे जाम करने की चेतावनी दी। दबाव बनने के बाद घटना के करीब 12 घंटे बाद ही युवती को बरामद कर लिया गया। इस दौरान गांव में तनाव की स्थिति बनी रही। जबकि युवती के परिजन कार्रवाई से इनकार कर दिया।
इस प्रकरण में आरोपी और शिकायती पक्ष, दोनों ही परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। दोनो के परिवार वालों को जब उनके प्यार का पता चला तो उन्होने उनकी शादी के लिए हामीं भर दी। शनिवार को पंडित बुलाकर वैदिक रीति रिवाज से उनका विवाह करा दिया गया। इस विवाह में फेरे लेने के लिए हवन कुंड की जगह, अंगीठी का इस्तेमाल किया गया। किसी ने इस शादी की वीडियो बनाकर वायरल कर दी। अब पुलिस पति- पत्नी की तलाश कर रही है।