1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. Balaghat: वैनगंगा नदी में अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई, ठेकेदार ने बनाया था 1 किमी लंबा रास्ता

Balaghat: वैनगंगा नदी में अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई, ठेकेदार ने बनाया था 1 किमी लंबा रास्ता

अवैध खनन रोकने पहुंची टीम पर ठेकेदार के साथियों ने किया पथराव, जेसीबी से रास्ता तोड़ा गया...

By: Abhinav Tiwari 
Updated:
Balaghat: वैनगंगा नदी में अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई, ठेकेदार ने बनाया था 1 किमी लंबा रास्ता

बालाघाट जिले में रेत माफिया पर शिकंजा कसते हुए प्रशासन व पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को सिवनघाट क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। वैनगंगा नदी में अवैध रेत खनन करने के लिए महाराष्ट्र के एक ठेकेदार द्वारा बनाए गए लगभग 1 किलोमीटर लंबे रास्ते को जेसीबी मशीनों से ध्वस्त कर दिया गया।

नदी में बनाया था अवैध रास्ता

जांच के दौरान अधिकारियों को पता चला कि अवैध खनन को सुगम बनाने के लिए ठेकेदार और उसकी टीम ने नदी के भीतर मिट्टी और बोल्डरों से लंबा रास्ता तैयार कर दिया था, जिससे ट्रैक्टर व डंपर सीधे नदी में उतरकर रेत निकाल सकें। यह पूरा मार्ग बिना अनुमति, नियमों और पर्यावरणीय मानकों की अनदेखी कर बनाया गया था।

कार्यवाही रोकने टीम पर हुआ पथराव

जब प्रशासनिक टीम मौके पर पहुँची तो ठेकेदार के साथ मौजूद कुछ लोगों ने कार्यवाही रोकने के लिए पथराव किया। अचानक हुए हमले से टीम को कुछ देर के लिए पीछे हटना पड़ा, लेकिन तुरंत अतिरिक्त बल बुलाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया।

जेसीबी से ध्वस्त किया गया पूरा अवैध रास्ता

स्थिति नियंत्रण में आने के बाद विभागीय अधिकारियों ने जेसीबी मशीनें लगाकर- नदी में बनाया गया पूरा रास्ता, अवैध रूप से जमा की गई मिट्टी और खनन गतिविधि से जुड़े संरचनात्मक हिस्से को तुरंत ध्वस्त कर दिया। अवैध खनन से नदी का प्राकृतिक प्रवाह प्रभावित हो रहा था और पर्यावरण को नुकसान पहुँचने की आशंका थी।

ठेकेदार और सहयोगियों पर होगी कठोर कार्रवाई

प्रशासन का कहना है कि- अवैध खनन, सरकारी कार्य में बाधा, पथराव व हमले जैसे गंभीर आरोपों में ठेकेदार और उसके साथियों पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...