उज्जैनः श्री महाकालेश्वर मंदिर में आस्था का अनोखा रंग देखने को मिला, जहां एक भक्त ने भगवान महाकाल को करीब 30 किलो चांदी का भव्य श्रृंगार अर्पित कर श्रद्धा की मिसाल पेश की।

गुजरात के अहमदाबाद से आए दानदाता महेश भाई भगवान दास ठाकुर ने भगवान महाकाल को चांदी की पगड़ी, विभिन्न प्रकार के आकर्षक मुकुट, मुण्डमाला, कुण्डल, डमरू, रुद्राक्ष माला समेत कई धार्मिक वस्तुएं भेंट कीं।
इन सभी रजत सामग्रियों का कुल वजन 29 किलो 941 ग्राम दर्ज किया गया। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एस.एन. सोनी ने दानदाता का सम्मान कर आभार जताया। मंदिर में यह भव्य रजत श्रृंगार श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण बना हुआ है।
उज्जैन से संवाददाता प्रियंक की रिपोर्ट