1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. माफिया मुख्तार अंसारी कोर्ट में पेशी के दौरान गिड़गिड़ाता नजर आया, योगी सरकार पर लगाया ये आरोप

माफिया मुख्तार अंसारी कोर्ट में पेशी के दौरान गिड़गिड़ाता नजर आया, योगी सरकार पर लगाया ये आरोप

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
माफिया मुख्तार अंसारी कोर्ट में पेशी के दौरान गिड़गिड़ाता नजर आया, योगी सरकार पर लगाया ये आरोप

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

आजमगढ़: पूर्वांचल का माफिया मुख्तार अंसारी कभी अपने नाम का खौफ पैदा किया करता था, लेकिन समय है, कब करवट ले, ले इसका किसी को भी अंदाजा नहीं होता, यह बात सीधा मुख्तार पर लागू हो गया। शुक्रवार को मुख्तार की एक मामले में कोर्ट में पेशी हुई, इस दौरान वह जज के सामने गिड़गिड़ाने लगा। वह कोर्ट के सामने अपने आप को निर्दोष बताने लगा। इसके साथ ही उसने कोर्ट से कहा कि योगी सरकार उसपर द्वेष की भावना से कार्रवाई कर रही है।

आपको बता दें कि लगभग 20 मिनट तक वीडियों काफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई सुनवाई के बाद कोर्ट ने अगली सुनवाई की तिथि नियत की है। इस मामले में कोर्ट ने विवेचक पक्ष को भी सुना। विवेचक ने मुख्तार से पूछताछ की मांग की। कयास लगाय जा रहा है कि आजमगढ़ पुलिस जल्द ही माफिया मुख्तार अंसारी से पूछताछ के लिए बांदा जेल जा सकती है।

कोर्ट तरवां थाना क्षेत्र के ऐराखुर्द गांव में साल 2014 में सड़क निर्माण के दौरान वर्चस्व की लड़ाई में बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के लोगों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग की गयी थी। इस फायरिंग में एक मजदूर की मौत हो गयी थी, जबकि एक मजदूर घायल हो गया था। इस मामले में तरवां थाने में मुख्तार और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।

इसी मामले को लेकर मुख्तार और उसके 10 सहयोगियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हुई थी। पुलिस ने मुख्तार को वारंट भी जारी किया था। आपको बता दें कि इस मामले में गैंगेस्टर कोर्ट ने मुख्तार को गुरूवार को पेश होने का निर्देश दिया था लेकिन कोविड के चलते मुख्तार कोर्ट में पेश नहीं हुआ, वीडियो कांफ्रेसिंग से कोर्ट में सुनवाई हुई।

करीब बीस मिनट चली सुनवाई दौरान माफिया मुख्तार अंसारी कोर्ट में गिड़गिड़ाता नजर आया। उसने कहा कि योगी सरकार विद्वेश की भावना से काम कर रही है। मुख्तार की तरफ से पेश अधिवक्ता दारोगा सिंह ने कहा कि कोर्ट में सुनवाई के दौरान मुख्तार ने कहा कि उसे अपने घर पर बात नहीं करने दिया जा रहा है। जेल मैन्युअल के हिसाब से सुविधाएं नहीं मिल रही हैं बल्कि उनके साथ क्रूरता का व्यवहार किया जा रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...