1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. MP News: ओरछा पहुंचे मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन, पत्नी संग किए रामराजा सरकार के दर्शन

MP News: ओरछा पहुंचे मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन, पत्नी संग किए रामराजा सरकार के दर्शन

रामराजा लोक प्रोजेक्ट के फेस-1 और फेस-2 के कार्यों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश...

By: Abhinav Tiwari 
Updated:
MP News: ओरछा पहुंचे मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन, पत्नी संग किए रामराजा सरकार के दर्शन

निवाड़ी जिले की धार्मिक नगरी ओरछा में मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन अपनी पत्नी के साथ पहुंचे। यहां उन्होंने रामराजा सरकार के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में उन्होंने कई मिनट तक दर्शन कर प्रदेश और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की।

रामराजा लोक के विकास कार्यों का निरीक्षण

दर्शन के बाद मुख्य सचिव ने रामराजा लोक प्रोजेक्ट के तहत चल रहे फेस-1 और फेस-2 के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद इंजीनियरों और विभागीय अधिकारियों से उन्होंने प्रगति रिपोर्ट ली और कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों को यह भी कहा गया कि सभी निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ और विकास मानकों के अनुरूप पूरे किए जाएं, ताकि ओरछा को विश्वस्तरीय धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जा सके।

ओरछा की प्रमुख धरोहरों का अवलोकन

मुख्य सचिव अनुराग जैन ने अपनी पत्नी के साथ

  • रामराजा मंदिर,

  • चतुर्भुज मंदिर,

  • तथा अन्य पुरातत्व धरोहरों का भी अवलोकन किया।

उन्होंने ऐतिहासिक वास्तुकला और संरक्षण कार्यों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों से यहां की धरोहरों को सुरक्षित और आकर्षक बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर बल दिया।

खजुराहो कैबिनेट बैठक के लिए हुए रवाना

ओरछा में धार्मिक दर्शन और विकास परियोजनाओं के निरीक्षण के बाद मुख्य सचिव अनुराग जैन खजुराहो में आयोजित कैबिनेट बैठक में शामिल होने के लिए रवाना हो गए। यह बैठक प्रदेश सरकार की आगामी योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...