1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रेमिका की सगाई दूसरे लड़के से होने पर प्रेमी ने मां-बेटी को मार डाला, 2 सप्ताह पहले हुई थी सगाई

प्रेमिका की सगाई दूसरे लड़के से होने पर प्रेमी ने मां-बेटी को मार डाला, 2 सप्ताह पहले हुई थी सगाई

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
प्रेमिका की सगाई दूसरे लड़के से होने पर प्रेमी ने मां-बेटी को मार डाला, 2 सप्ताह पहले हुई थी सगाई

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

आगरा: प्रेम नगरी आगरा से प्यार के कारण ही अपराध की एक ऐसी खौफनाक वारदात सामने आई है, जिसे जानकर आप सिहर जायेंगे। दरअसल, रविवार रात एक सनकी प्रेमी ने आपनी प्रेमिका और उसकी मां का सोते समय चाकू से वार कर निर्मम हत्या कर दी। हत्या के वक्त बीच बचाव करने आई एक और महिला को वारकर घायल कर दिया।

आपको बता दें कि प्रेमी उस वक्त जान लेने पर आमादा हो गया, जब दो सप्ताह पहले प्रेमिका की सगाई किसी दूसरे लड़के से हो गई। यह घटना थाना बाह क्षेत्र के जरार कस्बा गांव से सामने आया है। रविवार रात शारदा देवी जिनकी उम्र 50 वर्ष थी, अपनी बेटी कामिनी जिसकी उम्र 19 वर्ष थी, के साथ सोई थी। आरोप है कि देर रात गांव का ही रहने वाला गोविंदा चाकू लेकर किसी तरह उनके घर में घुसने में कामयाब हो गया।

आरोपी गोविंदा ने पहले तो घर में सो रही शारदा देवी पर हमला किया। उसक् बाद कामिनी पर चाकू से चेहरे एवं गर्दन पर लगातार कई बार वार किए। दोनो की चीख सुनकर शारदा देवी की बड़ी बहू विमलेश की नींद खुल गई तो वो बचाव के लिए दौड़ी। आरोपी ने उनपर भी चाकुओं से हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी भी दौड़े। इसी बीच आरोपी मौके से फरार हो गया। गांव वालों ने वारदात की सूचना पुलिस को दी।  पुलिस ने घायल विमलेश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी गोविंद के कामिनी से प्रेम संबंध थे। इस मामले के कारण दोनों परिवारों के बीच झगड़ा-मारपीट भी हुई थी। मामला रफा-दफा भी हो गया था। दो सप्ताह पहले युवती की शादी के लिए सगाई हो गई थी। कयास लगाए जा रहे हैं कि सिरफिरे प्रेमी युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमिका और उसकी मां की हत्या की है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...