आगर मालवाः हनुमान अष्टमी के पावन अवसर पर आगर मालवा जिले भर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। वहीं जिला मुख्यालय स्थित नगर सेठ हनुमान मंदिर में हनुमान जी का विशेष रूप से नोटों से भव्य श्रृंगार किया गया, जिसने श्रद्धालुओं को खासा आकर्षित किया।

हनुमान अष्टमी के मौके पर सुबह से ही जिलेभर के हनुमान मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने हनुमान जी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। नगर सेठ हनुमान मंदिर में हनुमान जी का आकर्षक श्रृंगार नोटों से किया गया, जो भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा।
मंदिर परिसर को भी फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से विशेष रूप से सजाया गया। इसके अलावा कई मंदिरों में विशेष पूजा, अभिषेक, भजन-कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
आगर मालवा से संवाददाता हरदीप हांडा की रिपोर्ट