1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. किसान, भ्रष्टाचार और महंगाई पर जीतू पटवारी का बड़ा हमला, बीजेपी और शिवराज सिंह पर लगाए आरोप

किसान, भ्रष्टाचार और महंगाई पर जीतू पटवारी का बड़ा हमला, बीजेपी और शिवराज सिंह पर लगाए आरोप

जीतू पटवारी ने कहा कि यूरिया और DAP की कमी सरकार की नाकामी है। जबकि वजन कम कर किसानों पर बोझ बढ़ाया गया है। पटवारी ने ट्रांसफर पोस्टिंग में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि वल्लभ भवन की पांचवीं मंजिल पर लेन-देन हो रहा है।

By: Naredra 
Updated:
किसान, भ्रष्टाचार और महंगाई पर जीतू पटवारी का बड़ा हमला, बीजेपी और शिवराज सिंह पर लगाए आरोप

भोपाल में जीतू पटवारी ने अपने निवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी और शिवराज सिंह चौहान पर तीखे आरोप लगाए। श्री पटवारी ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान किसानों की आय दोगुनी करने का वादा “एक लाख बार” दोहरा चुके हैं, लेकिन जमीनी हकीकत में किसानों को मंडियों में धोखा मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि गेहूं खरीद में देरी की गई और इससे बीजेपी समर्थित व्यापारियों को फायदा पहुंचा।

यूरिया डीएपी की कमी सरकार की नाकामी

खाद संकट को लेकर उन्होंने कहा कि यूरिया और DAP की कमी सरकार की नाकामी है, जबकि वजन कम कर किसानों पर बोझ बढ़ाया गया है। पटवारी ने ट्रांसफर पोस्टिंग में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि वल्लभ भवन की पांचवीं मंजिल पर लेन-देन हो रहा है।

शिवराज के खिलाफ उपवास रखेंगे जीतू पटवारी

साथ ही उन्होंने ऐलान किया कि वे शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ उपवास करेंगे। इंदौर के वंदे मातरम विवाद पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देशभक्ति का सर्टिफिकेट किसी से नहीं चाहिए। कुल मिलाकर, कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर किसान, भ्रष्टाचार और महंगाई के मुद्दों को लेकर बड़ा हमला बोला है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...