1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी प्रजनेश ने रचा इतिहास, एक और उपलब्धि हासिल की, पढ़े

भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी प्रजनेश ने रचा इतिहास, एक और उपलब्धि हासिल की, पढ़े

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी प्रजनेश ने रचा इतिहास, एक और उपलब्धि हासिल की, पढ़े

भारत के नंबर 2 (Indian Tennis Player) प्रजनेश गुणेश्वरन ने एक और उपलब्धि हासिल की है। प्रजनेश ने जर्मनी में इस्मानिंग चैलेंजर के मौजूदा चैंपियन लुकास लैको को 2-1 से हरा दिया है। प्रजनेश ने तीनों सेटों में 6-4, 5-7 और 6-4 से हरा दिया है।

Prajnesh Gunneswaran satisfied to have achieved milestone at French Open

बतादें कि लुकास वही खिलाड़ी हैं जो इन्होंने 2019 इस्मानिंग चैलेंजर का खिताब अपने नाम किया था। मैच की बात करें तो भारतीय स्टार के लिए ये दिन आसान नहीं रहा। उन्होंने पहले सेट में जर्मन खिलाड़ी के खिलाफ 6-4 से जीत दर्ज की।

लेकिन दूसरा सेट उन्होंने गंवा दिया। लुकास लैको ने दूसरे सेट में वापसी करते हुए भारतीय खिलाड़ी प्रजनेश को 5-7 से हरा दिया और स्कोर एक-एक से बराबरी का हो गया। हालांकि मैच का रोमांच अभी बाकी था।

Prajnesh Gunneswaran secures direct entry into Tata Open Maharashtra - Sportstar

भारतीय टेनिस के पास मौका था और उन्होंने तीसरे सेट में भुनाया भी। प्रजनेश ने तीसरे सेट में वापसी की और 6-4 से जीत दर्ज करते हुए मैच अपने नाम कर लिया। विपक्षी खिलाड़ी की अपेक्षा प्रजनेश की सर्विस अच्छी थी और उन्होंने लुका के 14 पॉइंट की तुलना में 15 पॉइंट बनाए।

हेड टू हेट की बात करें तो ये दूसरा मौका था जब ये दोनों आमने-सामने थे। इससे पहली भिडंत में भारतीय खिलाड़ी को हाल मिली थी। ये मुकाबला एटलांटा (अमेरिका) में खेला गया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...